रायपुर। विश्व होम्योपैथी दिवस पर राज्य शासन के आयुष विभाग द्वारा आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों के लिए ‘वैलनेस में होम्योपैथी की भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयुष विभाग के संचालक पी. दयानंद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोलकाता से आए मुख्य प्रशिक्षक डॉ. आशीष कुमार घोष ने प्रतिभागी चिकित्सा अधिकारियों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर्स में होम्योपैथी के उपयोग के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आयुष विभाग के संचालक पी. दयानंद ने कहा कि वर्तमान में होम्योपैथी विश्व में दूसरी सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली पद्धति है। उन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा से संबंधित अपने निजी अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शासकीय होम्योपैथी चिकित्सकों के द्वारा इस पैथी में बहुत ही सराहनीय काम किए जा रहे हैं। वे कई प्रकार की बीमारियों का इलाज होम्योपैथी से सफलतापूर्वक कर रहे हैं। श्री दयानंद ने कहा कि होम्योपैथी को वर्तमान समय में और भी आगे बढ़ाते हुए रिजल्ट ओरिएंटेड और रिसर्च बेस्ड बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए आयुष विभाग हमेशा तत्पर है।
मुख्य प्रशिक्षक डॉ. आशीष कुमार घोष ने प्रतिभागियों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर्स में होम्योपैथी को किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है और इसके द्वारा कैसे आम लोगों के स्वास्थ्य का संवर्धन किया जा सकता है, इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्य के शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किए गए कुछ सफल उपचारों का प्रदर्शन पोस्टरों के द्वारा किया गया जिनकी सभी अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों के विभिन्न कार्यों को संकलित कर संक्षिप्त रूप से प्रदर्शित करने के उद्देश्य से एक स्मारिका ‘होम्यो-दर्शन’ का अनावरण भी किया गया।
प्रशिक्षण के समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। आयुष विभाग के संयुक्त संचालक श्री सुनील कुमार दास, राज्य होम्योपैथिक परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला, सहायक संचालक (होम्योपैथी) डॉ. सुरेंद्र चंद्राकर, सहायक संचालक (यूनानी) डॉ. परमानंद सोनकर और राष्ट्रीय आयुष मिशन के डॉ. मुकुंद अग्रवाल सहित आयुष संचालनालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...