रायपुर, 01 फरवरी 2024: जिले के तिल्दा प्रखण्ड में अदाणी फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर के सामाजिक सहभागिता के तहत 30 जनवरी को आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर ग्राम पंचायत तुलसी के पंचायत भवन में लगाया गया। जिसमें ग्राम तुलसी, कुंदरू, तिल्दा, बहेसर, सिर्वे, छतौद, चिचोली और ताराशिव सहित आसपास के आठ ग्रामों के कुल 503 लोगों ने नेत्र जाँच का लाभ लिया। रायपुर के प्रसिद्ध एमजीएम आँखों के अस्पताल के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों ने मरीजों की जाँच और परामर्श के पश्चात मुफ्त में दवाइयाँ दी गई। इसके अलावा 80 मरीजों को निःशुल्क चश्मा भी दिया गया। नेत्र शिविर के आयोजन का उद्देश्य विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा आँखों के मरीजों को घर बैठे ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना था।

शिविर में अपनी आँखों का जाँच कराने आई पद्मा वर्मा और लालती वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने आभार व्यक्त करते हुए आवश्यक नेत्र जांच, दवा तथा चश्मा निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए कंपनी की सराहना की। बहेसर गाँव के नारायण वर्मा ने शिविर के आयोजन और जमीनी स्तर पर नेत्र उपचार, दवाएँ और चश्मे की पेशकश में महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए अदाणी फाउंडेशन को धन्यवाद दिया।

इस नेत्र शिविर का उद्घाटन ग्राम तुलसी के सरपंच गुलाब यदु, अदाणी पॉवर लिमिटेड रायपुर के वरिष्ठ प्रबंधक इंद्रनील राय चौधरी, तथा व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. बलविंदर सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में एमजीम अस्पताल की टीम सहित अदाणी फाउंडेशन की समस्त टीम, मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट की टीम और गांव के सम्मानित नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर सरपंच गुलाब यदु ने कहा कि, “हमें नेत्रों की चिकित्सा या परामर्श के लिए यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर राजधानी रायपुर के अलावा कोई अन्य उपाय नहीं है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को हमेशा परेशानी होती है। मैं इस क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने, व्यापक शिविर के माध्यम से नेत्र उपचार में असाधारण योगदान के लिए अदाणी फाउंडेशन की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।“
अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी पॉवर लिमिटेड की ओर से वैश्विक स्तर पर सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के सुझावों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन तथा अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रम संचालित करता है। वहीं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा हेतु समय समय पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों से एक स्वस्थ और मजबूत समाज का निर्माण भी सुनिश्चित करता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...