तुम जीवन में तभी अर्थ पा सकते हो जब तुम इसे निर्मित करते हो।
जीवन एक कविता है जिसे लिखा जान चाहिए।
यह गाया जाने वाला गीत, किया जाने वाला नृत्य है।
अर्थात जीवन में हर रंगों के लिए जगह होना चाहिए तभी ये सुंदर और बहुरंगी नजर आएगा। मन में अच्छे और सुंदर भाव होना चाहिए।
इससे जीवन में कभी नीरसता नही आएगी। खुशियां और उमंग अपने आप जीवन में जगह बनाएंगे।










