रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष एम आर निषाद ने सौजन्य मुलाक़ात की ।
उन्होंने अपने नवीन दायित्व का कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी दी और मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सौपें गए दायित्व के लिए का उनका आभार जताया । मुख्यमंत्री ने नवीन पदभार ग्रहण करने पर एम .आर. निषाद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद भी उपस्थित थे ।










