Google Analytics Meta Pixel कोर्ट परिसर में मर्डर के गवाह को धमकी:गवाहों को धमका रहे बदमाश - Ekhabri.com

कोर्ट परिसर में मर्डर के गवाह को धमकी:गवाहों को धमका रहे बदमाश

केस वापस नहीं लिया तो अदालत में ही पीटा

रायपुर। रायपुर की अदालत में गवाहों और बदमाशों के खिलाफ शिकायत करने वाले लोगों को धमकाया जा रहा है। इस तरह के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में तो बदमाश ने शिकायतकर्ता की पिटाई तक कर डाली। दूसरे केस में गवाह को कोर्ट परिसर में ही हत्या कर देने की धमकी मिली है। अब दोनों ही केस में शिकायतें पुलिस के पास पहुंची है, जांच के बाद पुलिस की टीम ने इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया है। पहला मामला पुरानी बस्ती इलाके का है, अवधिया पारा में रहने वाले आरटीओ एजेंट कपिल वालेचा को साल 2018 में प्रसन्न सोनी नाम के युवक ने पीट दिया था। दोनों के बीच पुराना झगड़ा चला आ रहा है। इस मामले में शिकायत के बाद केस कोर्ट में पहुंचा। अब अदालत में इस प्रकरण की सुनवाई चल रही है। सुनवाई के बाद प्रसन्न सोनी और कपिल वालेचा की कोर्ट में मुलाकात हुई। तब कोर्ट के कमरा नंबर 202 के बाहर बैठे कपिल वालेचा को धमकाने वहां सोनी आ गया। उसने कहा कि- तुमने मेरे खिलाफ जो केस किया है उसे वापस ले लो, इंकार करने पर सोनी ने कपिल वालेचा को तीन चार झापड़ जड़ दिए। अदालत में ही उसे पीटने लगा। इसके बाद परेशान होकर कपिल ने इस घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस ने प्रसन्न सोनी के खिलाफ मारपीट का दूसरा केस भी दर्ज कर लिया है।

हत्या के आरोपी धमका रहे गवाह को
रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से विजय आसवानी नाम के युवक ने एक शिकायत की है। विधायक कॉलोनी इलाके का रहने वाला विजय आसवानी साल 2019 में हुए हत्या के एक प्रकरण का गवाह है। विजय ने बताया कि प्रकरण में मेरा आधा बयान कोर्ट में दर्ज हुआ है। बचा हुआ आधा बयान दर्ज करवाने में कोर्ट परिसर गया हुआ था। तभी मामले के आरोपी चंद्र कुमार गजवानी, अनिल गजवानी, उनका मामा दिलीप ने मिलकर मुझे घेर लिया। वह कहने लगे कि- हमारे खिलाफ बयान मत दो अगर तूने बयान दिया तो हम कोर्ट के बाहर तेरी हत्या करवा देंगे। तू हमें नहीं जानता हम शहर के डॉन हैं। इन बदमाशों ने मिलकर फोन पर भी विजय कि किसी से बात करवाई, फोन पर अंजान कॉलर ने भी विजय को मारने की धमकी दी। गवाही न देने के लिए धमका रहा था । विजय ने बताया कि इस मामले की मैंने पहले भी तेलीबांधा थाने में शिकायत की थी मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई अब विजय ने रायपुर के एसएसपी से इस मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर, बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *