Google Analytics Meta Pixel वन चेतना केन्द्र कुहरी में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने की मॉक ड्रील - Ekhabri.com

वन चेतना केन्द्र कुहरी में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने की मॉक ड्रील

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के अधिकारियों ने क्विक डिप्लायमेंट एंटीना के कार्यप्रणाली से अवगत कराया
रायपुर
रायपुर। प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ से निपटने के लिए मॉक एक्सरसाईज का आयोजन वन चेतना केन्द्र कुहरी कोडार में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) थर्ड बटालियन मंडलई कटक (ओड़िशा) के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस मौके पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया, जिला नगर सेनानी ए.के. एक्का, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आशीष तिवारी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के अधिकारियों ने क्विक डिप्लायमेंट एंटीना (क्यूडीए) सेट भी लगाए थे। इस बारे में उन्होंने कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को उसके कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि जहां पर किसी प्रकार की नेटवर्क की समस्या होने पर भी यह क्विक डिप्लॉयमेंट एंटीना आपदा के समय भी सुचारू रूप से कम्यूनिकेशन करता है। इसका उपयोग आपदा के समय कॉलिंग, वीडियों कॉलिंग सहित अन्य जनसंचार माध्यमों के लिए किया जाता है। इस पूरी एक्सरसाइज को थर्ड एनडीआरएफ बटालियन, मंडलई कटक (ओड़िशा) के अधिकारी यू.एस. प्रसाद, सब इंस्पेक्टर बी.के. मीना, पुष्पेन्द्र दुहान सहित 30 सदस्यीय टीम ने इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया गया, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमें आपदा प्रबंधन की शुरूआत स्वयं से शुरू करनी होगी तथा जन-जन को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करना होगा।
आपदा कभी बताकर नहीं आती और ना ही आपदा आने के उपरांत तैयारी कर सकते
वर्तमान समय में पूरा विश्व प्राकृतिक और मानव कृत आपदाओं का सामना कर रहा है जिसके कारण अत्यधिक रूप से जन और धन का विनाश होता है। आपदा कभी बताकर नहीं आती और ना ही आपदा आने के उपरांत तैयारी कर सकते हैं, जो भी तैयारी करनी है, वह आपदा आने से पहले अपने आप को तैयार करना होता है, जिससे आपदा से कम से कम जनधन का नुकसान हो। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) थर्ड बटालियन के मार्गदर्शन में संपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
बाढ़ पानी की स्थिति से बचने के बताए उपाए
इस दौरान बताया गया कि यदि नदी, तालाब, बाढ़ पानी की स्थिति बन जाए तो उस समय क्या जरूरी उपाय करना चाहिए। इस मौके पर पीड़ितों के बचाव का अभ्यास किया गया। पीड़ितों को एकदम स्थानीय अस्पताल में भेजना तथा बांध प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को सूचित करना, जिला प्रशासन की ओर से अगली कार्रवाई के लिए एनडीआरएफ को बुलाना आदि मॉक ड्रिल का हिस्सा रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

पत्नी, भाई और रिश्तेदार ने मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की…गिरफ्तार आरोपी

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर...

MP Politics: संगठन को नई धार देने में जुटी कांग्रेस, टैलेंट हंट से तलाशे जा रहे नए चेहरे

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्य प्रदेश में दलबदल के चलते सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब संगठन को फिर से मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि अब जमीनी स्तर से लेकर मीडिया...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...