Google Analytics Meta Pixel नक्सलवाद जल्द होगा खत्म, केंद्र ने बनाई बड़ी सुरक्षा रणनीति - Ekhabri.com

नक्सलवाद जल्द होगा खत्म, केंद्र ने बनाई बड़ी सुरक्षा रणनीति

रायपुर, 28 नवंबर 2025। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय 60वीं DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस कॉन्फ्रेंस में देश की आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद और संगठित अपराध से निपटने की रणनीतियों पर मंथन किया गया।

गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस एक ऐसा राष्ट्रीय मंच बन गया है, जो सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले सात वर्षों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन स्थापित किए, जिसका असर यह हुआ कि वर्ष 2014 के 126 नक्सल प्रभावित जिले अब घटकर मात्र 11 रह गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अगली DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले भारत नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि पिछले चार दशकों से नक्सलवाद, नॉर्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर देश के लिए चुनौती रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने इनके स्थायी समाधान की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में स्थिति निरंतर सुधर रही है और जल्द ही ये क्षेत्र देश के बाकी हिस्सों जैसे विकसित और शांतिपूर्ण बन जाएंगे।

 

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने NIA और UAPA कानून को सशक्त बनाने के साथ ही तीन नए आपराधिक कानून लागू किए हैं। इनके पूरी तरह लागू होने के बाद देश की पुलिसिंग दुनिया की सबसे आधुनिक पुलिसिंग के रूप में सामने आएगी।

 

आतंकवाद, कट्टरता और नारकोटिक्स पर की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाकर देशभर में उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई, जो केंद्र और राज्य सरकारों के बेहतर समन्वय का उत्तम उदाहरण है।

 

अमित शाह ने संगठित अपराध और ड्रग्स माफिया पर 360 डिग्री प्रहार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब राज्यों की पुलिस को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ड्रग नेटवर्क को तोड़ते हुए अपराधियों को जेल भेजना चाहिए, ताकि भारत में इनके लिए कोई जगह न बच पाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *