थाना प्रभारी के शासकीय वाहन में नक्सलियों ने विस्फोट किया। बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह चार पहिया वाहन पर बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में सोमनपल्ली और रानीबोदली के बीच गन्नम नाला के पास वाहन में विस्फोट हुआ। उस समय वाहन में थानेदार के साथ एक आरक्षक भी था। हालांकि थानेदार और आरक्षक दोनों सुरक्षित हैं।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि विस्फोट की जद में थाना प्रभारी के शासकीय वाहन के सामने का हिस्सा आया। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह है कि थानेदार और आरक्षक दोनों ही सुरक्षित हैं।










