चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल से शुक्रवार की देर शाम फिर नक्सली हिंसा की खबर आई। जराईकेला थाना क्षेत्र के सामठा स्थित बाबूडेरा इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया। इस धमाके में सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर केके मिश्रा सहित तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रामकृष्ण गागराई और मंटू कुमार भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। जैसे ही जवान पहाड़ी क्षेत्र में आगे बढ़े, नक्सलियों ने छिपकर आईईडी विस्फोट कर दिया। धमाके से आसपास का इलाका दहशत में आ गया। घायलों को तुरंत मेडिकल टीम द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में रामकृष्ण गागराई, खरसावां के विधायक कृष्ण गागराई के भाई बताए जा रहे हैं।
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों जवानों की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
पुलिस का अनुमान है कि हाल के दिनों में नक्सल विरोधी अभियानों के जवाब में यह हमला किया गया। सुरक्षा एजेंसियां सारंडा जंगल क्षेत्र में हाई अलर्ट पर हैं ताकि किसी भी बड़ी घटना को रोका जा सके। जनता से अपील की गई है कि इस क्षेत्र में सतर्क रहें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...