Google Analytics Meta Pixel नीरज चोपड़ा डायमंड ट्रॉफी जीतने वाले बने पहले भारतीय - Ekhabri.com

नीरज चोपड़ा डायमंड ट्रॉफी जीतने वाले बने पहले भारतीय

टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने नया कीर्तिमान रचते हुए ज़्यूरिख़ में डायमंड लीग फाइनल का जेवलिन थ्रो खिताब अपने नाम किया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर की दूरी पर भाला फेंका, जो उन्हें जीत दिलाने के लिए काफी था। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता को अन्य पांच प्रतिभागियों से कोई मुकाबला देखने को नहीं मिला । नीरज ने आसानी से डायमंड लीग फाइनल में पहला स्थान हासिल किया। नीरज ने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर के थ्रो के बाद तीसरे प्रयास में 88 मीटर और चौथे प्रयास में 86.11 मीटर का थ्रो किया। नीरज का पांचवां प्रयास 87 मीटर था जबकि उनका अंतिम प्रयास 83.6 मीटर था।

 

चेक गणराज्य के जाकुब वाडलेच ने 86.94 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चोपड़ा ने चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए डायमंड लीग शृंखला का लुसाने चरण जीतकर दो दिवसीय फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। फाइनल की विजय के साथ नीरज डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। जुलाई में अमेरिका में विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले प्रदर्शन के दौरान उनकी कमर में चोट के कारण वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (28 जुलाई से 8 अगस्त) में हिस्सा नहीं ले सके थे।

 

24 वर्षीय भारतीय सुपरस्टार ने वापसी के तुरंत बाद अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और 26 जुलाई को लुसाने में 89.08 मीटर के प्रयास से पहला स्थान हासिल किया। डायमंड लीग में चैंपियनशिप-शैली के मॉडल का अनुसरण करते हुए 32 डायमंड डिसिप्लिन शामिल हैं। एथलीट अपने संबंधित खेलों के फाइनल के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए 13-चरण के आयोजन में अंक अर्जित करते हैं। फाइनल में प्रत्येक डायमंड डिसिप्लिन के विजेता को ‘डायमंड लीग चैंपियन’ का ताज पहनाया जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...