Google Analytics Meta Pixel सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद ही शुरू किया जाए नया बस स्टैंड:सोहेल सेठी - Ekhabri.com

सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद ही शुरू किया जाए नया बस स्टैंड:सोहेल सेठी

रायपुर। नया रायपुर के भाटागांव स्थित नया बस स्टैंड को चालू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बस स्टैंड पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है और उसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कर दिया गया है और अब 15 नवंबर तक पुराने बस स्टैंड को नए बस स्टैंड में स्थानांनतरित करने के आदेश भी जारी कर दिए गए है। पर इससे पहले नया बस स्टैंड व्यापारी एवं यात्री कल्याण संघ ने मांग की है पहले नए बस स्टैंड में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं उसके बाद वहां बसों का परिवहन सुचारू किया जाए। नया बस स्टैंड व्यापारी एवं यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष सोहेल सेठी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार से कहा है कि स्मार्ट राजधानी का भव्य अन्तराज्यीय स्मार्ट बस स्टैण्ड का हम सभी दिल से स्वागत करते हैं, और यह हमारे एवं राजधानीवासियों के लिए एक स्वागत स्वरूप है। जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है, लेकिन हमारे जनरिए से अभी भी बस स्टैंड में कुछ कमियां हैं जिन्हें पूरा किया जाना बहुत जरूरी है। यदि इन असुविधाओं के बीच बस स्टैंड शुरू होता है तो यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
नया बस स्टैंड व्यापारी एवं यात्री कल्याण संघ पंडरी रायपुर के अध्यक्ष सोहेल सेठी ने इन्ही समस्याओं को लेकर आज प्रेस वार्ता की जिनमें निम्न मांगें की गई।
1. दुकानों के व्यवस्थापन एवं निर्माण तक बस स्टैण्ड का चालू नहीं किया जाए।
2 ट्रेनेज, नल, पानी, वाटर, एटीएम एवं इन्टरनेट सुविधा हो।
3. टायर पंचर, वेल्डिंग लेट, बैटरी, मैकेनिक, पेट्रोल व डीजल पंप, पुलिस चौकी की व्यवस्था हो।
4. महिलाओं के लिए 24 घंटे पिंक शौचालय अति आवश्यक है।
5. एक ही व्यापारी का बार-बार व्यवस्थापन एवं दोहरी आर्थिक हानि एवं नजराना दिया जाता है।
6. बसों का संचालन दो फेस में किया जाए, पहले अन्तराज्यीय बसों को चलाया जाए, फिर सभी सुविधा होने पर स्थानीय बसों को जाचू किया जाए।
7. एन्ट्री एगजीत रोड एवं एनएच से जोड़ना एवं शहर में बसों का एन्ट्री नो एन्ट्री का टाईम निर्धारित किया जाए, ताकि देर रात एवं सुबह बाहर से आने वाले
यात्रियों का अपने स्थान तक पहुंचने की सुविधा हो।
8. 40 वर्षों से व्यवस्थापत हो कर एक सुनसान जगह को आबाद किया और फिर 40 वर्षों बाद फिर से वही व्यवस्था दोहराई जा रही है, जिसमें पहले से व्यापारी गरीब तपके एवं बेवा महिलाएं दुकान का संचालन कर घर परिवार चलाती हैं, उनका व्यवसाय बसों के जाने की वजह से बंद हो जाएगा एवं परिवार का लालन-पालन करने में विकराल परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा।
9. वहीं 324 रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से परमानेंट लीज पर देने नगर निगम ने सामान्य सभा में प्रस्ताव पारित किया जिसके एवज में हाई कोर्ट में मामला वापस किया गया, लेकिन 324 रुपए हमसे आज तक नहीं लिए गए।
10.सोहेल सेठी ने कहा कि मुसाफिर, यात्रीगण को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त बस स्टैण्ड देना है ना कि तकलीफ दायक।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...