Google Analytics Meta Pixel नई पहल, अब स्कूलों में हर गुरुवार को आधा घंटा महामारी से बचाव के बताए जाएंगे तरीके - Ekhabri.com

नई पहल, अब स्कूलों में हर गुरुवार को आधा घंटा महामारी से बचाव के बताए जाएंगे तरीके


स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने ‘सुरक्षित गुरुवार‘ कार्यक्रम का किया शुभारंभ



रायपुर। कोरोना महामारी ने हर किसी के जनजीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब ऐसी कई महामारी से बचाव के तरीके स्कूल में बताए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कोविड महामारी से बचाव के लिए ‘सुरक्षित गुरूवार‘ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘सुरक्षित गुरुवार‘ की अवधारणा ना सिर्फ बच्चों को सुरक्षित रखेगा अपितु स्कूल के व्यवस्थित संचालन में यह मील का पत्थर साबित होगा।

भविष्य में ऐसी महामारियों के लिए यह कार्यक्रम जागरूकता हेतु उत्कृष्ट प्रयास है। मुझे विश्वास है छत्तीसगढ़ की शिक्षा पूर्ण रूप से कोरोना से सुरक्षित रहेगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि इस शताब्दी की सबसे बड़ी महामारी कोरोनाकाल में स्कूल बंद हुए और बच्चे घरों में कैद हो गए। बच्चों के लिए यह अत्यंत कठिन दौर था। इन परिस्थितियों में बच्चों के द्वारा सुरक्षित व्यवहार के माध्यम से अपने आपको तथा परिवार को प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित कैसे रखें। इसको ध्यान में रखकर सुरक्षित गुरुवार की अवधारणा को प्रारंभ किया गया है। सुरक्षित गुरुवार में प्रत्येक गुरुवार को आधा घंटा महामारी से बचाव के तरीके एवं सुरक्षित व्यवहार को लेकर शालाओं में कार्य किया जाएगा, पाठ को लेकर वीडियो का भी निर्माण किया गया है। इसके साथ ही ‘सुरक्षित गुरुवार‘ किताब में क्यूआर कोड डाला गया है, जिससे आसानी से पूरी प्रक्रिया शिक्षक और बच्चे समझ सके।



उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी ने कई क्षेत्रों में अपना प्रभाव डाला, शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी हानि हुई है। वर्तमान में सरकार ने सभी स्कूल खोल दिए हैं तो यह जरूरी है कि कोविड अनुरूप व्यवहारों को मजबूत किया जाए। इसी प्रयास को ‘सुरक्षित गुरुवार‘ साकार करने का एक सशक्त माध्यम है। जिसे शिक्षा विभाग ने यूनिसेफ के सहयोग से तैयार किया है। ‘सुरक्षित गुरुवार‘ गतिविधियों पर आधारित 17 सप्ताह का एक कार्यक्रम है, जिसे कक्षा 1-5 तथा कक्षा 6-12 के लिए अलग-अलग बनाया गया है। इसमे प्रत्येक गुरुवार को 15-20 मिनट तक सभी शालाओं में कोविड संबंधित विभिन्न विषयों जैसे हाथ धुलाई, मास्क का सही उपयोग, टीकाकरण आदि पर गतिविधियाँ होंगी। शिक्षकों की सुविधा के लिए इसको वीडियो फॉर्म में भी बनाया गया है, जिससे सभी शालाओं में ये गतिविधियाँ एक समान संचालित हो।

Read Also  स्‍कूलों में पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ी और संस्‍कृत   



गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम द्वारा बिहार राज्य में शाला सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम का अवलोकन कर राज्य में भी बच्चों की सुरक्षा से संबंधी कार्यों को आगे बढाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में शाला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्य, प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर्स एवं इस सत्र में कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित गुरूवार संबंधी कार्यक्रम प्रारंभ किए जाने की घोषणा कर ‘सुरक्षित गुरूवार‘ से संबंधित सामग्री का विमोचन किया।



इस अवसर पर सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेंद्र दुग्गा, यूनिसेफ के राष्ट्रीय एजुकेशन चीफ टेरी डूरियन, लर्निंग लेंग्वेज फाउंडेशन के फाउंडर धीर झींगरन, यूनीसेफ चीफ छत्तीसगढ़ जॉब जकेरिया, विशाल वासवानी इमरजेंसी ऑफिसर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

बच्चों का नहीं लगता है पढ़ाई में मन, अपनाएं यह आसान तरीके 

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *