रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ली जाने वाली तिमाही परीक्षा को लेकर नया निर्देश जारी किए गए है। अब परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र को परीक्षा कक्ष में चाक से ब्लैक बोर्ड पर लिखा लिखकर छात्रों से हल कराया जाएगा। स्कूल स्तर पर संस्था प्रमुख, प्राचार्य द्वारा इन प्रश्न पत्रों को तैयार किया जाएगा।
विद्यार्थियों के मूल्यांकन कार्य की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बरकरार रखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के लिए एससीईआरटी कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्मित व जारी प्रश्न पत्र के माध्यम से ली जाने वाली परीक्षा, मूल्यांकन कार्य संबंधी जारी निर्देशों को तत्काल प्रभाव से अधिक्रमित करते हुए नवीन निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार राज्य स्तर से पूर्व में जारी एवं शाला स्तर पर प्राप्त प्रश्नपत्रों का उपयोग किसी भी स्थिति में नहीं किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रश्न-पत्र की प्रकृति तथा संख्या ऐसी हो जिन्हें सुगमता से 10 से 15 मिनट में लिखा जा सके। परीक्षार्थियों को अपनी विषय की कॉपी में ही प्रश्नों के उत्तर लिखवाया जाए। शाला स्तर पर परीक्षार्थियों की कॉपी जांचकर मूल्यांकन कार्य पूर्ण कराया जाए। मूल्यांकन के बाद प्रश्नोत्तर कॉपी विद्यार्थियों को अनिवार्यतः लौटा दी जाए, ताकि वे तथा पालक स्वयं भी अपने स्तर से आवश्यक मूल्यांकन कर सकें, ताकि भविष्य में अतिरिक्त तैयारी कर सके। शाला स्तर पर ही परीक्षा की समय-सारिणी निर्धारित की जाए और अनिवार्यतः यह तिमाही परीक्षा अनिवार्य रूप से 10 अक्टूबर तक पूर्ण कर ली जाए। प्रश्न पत्र की एक प्रति परीक्षा आयोजित करने के बाद अनिवार्यतः जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि उनके स्तर से भी गुणवत्ता का आंकलन-परीक्षण हो सके एवं वे आगामी मूल्यांकन, परीक्षाओं के लिए संबंधित संस्था प्रमुख, प्राचार्यों को समुचित मार्गदर्शन दे सकें।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना काल के पश्चात् विद्यार्थियों की दक्षता और सीखने की गति को चरणबद्ध तरीके से प्रोत्साहित करने की मंशा से कक्षा 1 से 12वीं तक मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक अर्थात् सतत् मूल्यांकन कार्य कराए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। उल्लेखनीय है कि सतत् मूल्यांकन से तिमाही तथा अर्धवार्षिक परीक्षा का मूल लक्ष्य और उद्देश्य न तो विद्यार्थी को उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण करना रहा है और न ही तिमाही या छःमाही परीक्षा के प्राप्तांक वार्षिक परीक्षा में नहीं जोड़े जाने हैं बल्कि शिक्षा सत्र के अंत में आयोजित वार्षिक परीक्षा की आवश्यक सतत् तैयारी के प्रति उन्हें सचेत और सक्रिय बनाये रखना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...