रायपुर।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव मुख्य आतिथ्य और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विवेकानंद सरोवर-बूढ़ातालाब पथ निर्माण से अब स्कूली छात्राओं तथा नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कम दूरी का सुरक्षित और सुगम पथ मिल गया है।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित “स्वामी विवेकानंद सरोवर-बूढ़ातालाब पथ“ का लोकार्पण किया गया। इसके निर्माण से अब स्कूली छात्राओं तथा नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कम दूरी का सुरक्षित और सुगम पथ मिल गया है। रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे भी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुईं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि रायपुर स्मार्ट सिटी और छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय जन सुविधाओं को आम नागरिकों तक त्वरित गति से पहुंचाने संकल्पित भाव से अग्रसर है। स्वच्छता व अन्य बुनियादी जन सुविधाओं को पूरा करने शहरी प्रशासन अब केन्द्र व राज्य शासन के मार्गदर्शन में तेजी से काम कर रही है। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप केवल एक माह के भीतर इस मार्ग का निर्माण कर शहरवासियों को लोकार्पित किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सराहना की। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस रास्ते के निर्माण से अब लोग राह चलते भी बूढ़ातालाब की विरासत को करीब से देख पाएंगे।
रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम में बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए करीब 85 लाख रुपए की लागत से इस आंतरिक पथ का निर्माण रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लगभग एक माह के भीतर पूर्ण किया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के ए.एच.पी. एवं बी.एल.सी. के 22 हितग्राहियों को आबंटन संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के व्यक्तिगत व समूह लोन हेतु राशि अंतरण के चेक भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जे.आर. दानी स्कूल के प्राचार्य डॉ. विजय खंडेलवाल ने छात्राओं की प्रतीक्षित मांग को त्वरित रूप से पूरा करने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, जनप्रतिनिधियों और स्मार्ट सिटी प्रबंधन के प्रति आभार ज्ञापित किया। रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर, सुभाष तिवारी, रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज और रायपुर नगर निगम के अनेक पार्षदों सहित दानी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं भी लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...