छत्तीसगढ़ शासन ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व अनुशासित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अब शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए विशेष मोबाइल एप विकसित किया है। यह एप “विद्या समीक्षा केंद्र” के अंतर्गत तैयार किया गया है और अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक शिक्षक को इस एप को डाउनलोड कर पंजीयन करना अनिवार्य होगा और प्रतिदिन अपनी उपस्थिति इसी माध्यम से दर्ज करनी होगी। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों की हाजिरी का रिकॉर्ड वास्तविक समय पर उपलब्ध रहेगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि यह कदम विद्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 4 सितंबर 2025 को आयोजित समग्र शिक्षा समीक्षा बैठक में इस एप को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए थे। हाल ही में वे गुजरात दौरे पर भी गए थे, जहां शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी प्रयोग का सफल मॉडल देखा गया। इसी से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में भी आधुनिक तकनीक आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है।
छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि यह एप गुजरात में लागू व्यवस्था से और अधिक उन्नत है। इसमें जियो-फेंसिंग फीचर शामिल है। यानी, शिक्षक तभी उपस्थिति दर्ज कर पाएंगे जब वे स्कूल परिसर के भीतर मौजूद हों। इससे यह सुनिश्चित होगा कि घर बैठे फर्जी उपस्थिति दर्ज करने जैसी गड़बड़ियाँ पूरी तरह बंद हों।
शासन ने महासमुंद, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर और रायगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि वे इस व्यवस्था को कड़ाई से लागू करें। साथ ही शिक्षकों को एप के उपयोग के लिए प्रशिक्षण और सहयोग भी उपलब्ध कराया जाए।
नई प्रणाली से न केवल उपस्थिति प्रक्रिया पारदर्शी होगी, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और विद्यालयीन गतिविधियों की निगरानी भी सरल और प्रभावी बन जाएगी। शासन का विश्वास है कि इस तकनीकी पहल से छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में गुणवत्ता, अनुशासन और कार्यकुशलता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...