मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पोते की चाहत में एक दादी ने अपनी ही 4 महीने की पोती की हत्या कर दी। बच्ची के मुंह में गमछा ठूंसकर उसका दम घोंटा और फिर शव को पोटली में बांधकर सूखे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी दादी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि यह मामला सिवनी मालवा के ग्राम बरखेड़ी का है। आरोपी महिला मीनाबाई अश्वारे अपनी पोती से नाराज़ थी और पोते की चाहत रखती थी। इसी वजह से उसने बच्ची की हत्या की साजिश रची। घटना के दिन बच्ची की मां मीरा घर के पीछे बर्तन धो रही थी और बच्ची झूले में सो रही थी। तभी दादी ने मौका पाकर बच्ची के मुंह में गमछा ठूंस दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को पोटली में बांधा और सूखे कुएं में फेंक दिया।
हत्या के बाद संदेह से बचने के लिए मीनाबाई अपने आँगन की सफाई करने लगी। उधर बच्ची के गायब होने पर परिवार और गांववालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। करीब तीन दिन बाद तलाश के दौरान ग्राम कोटवार और बच्ची के दादा निर्भय सिंह ने कुएं में पोटली देखी। लेकिन मीनाबाई ने पोटली निकालने से मना किया और कहा कि इसमें महावारी के कपड़े हैं। संदेह होने पर जब पुलिस ने पोटली खोली, तो उसमें बच्ची का शव मिला।
थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की सलाह पर दो डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में पाया गया कि बच्ची के मुंह में 24 सेंटीमीटर लंबा और 10 सेंटीमीटर चौड़ा गमछे का टुकड़ा मिला, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में मीनाबाई ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस (मानव वध) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...
By User 6 /
April 29, 2026 /
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
April 28, 2026 /
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 29, 2026 /
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...