Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – शिक्षा के बिना अधूरा है जीवन, सरकार मछुआ समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – शिक्षा के बिना अधूरा है जीवन, सरकार मछुआ समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध

रायपुर, 5 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र है। बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने और सफल बनाने का मार्ग है। वे आज रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, जबकि आज प्रदेश में 15 से अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं। साथ ही आईआईटी, ट्रिपल-आईटी, आईआईएम, लॉ यूनिवर्सिटी, एम्स और सिपेट जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान भी स्थापित किए गए हैं, जिनसे स्थानीय विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में नालंदा परिसर का निर्माण कार्य जारी है, जो युवाओं को नई दिशा और अवसर प्रदान करेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को संगठित होने की आवश्यकता है, क्योंकि संगठित समाज से ही राष्ट्र मजबूत बनता है। उन्होंने नशाखोरी को समाज के विकास में बाधक बताते हुए नशामुक्ति का संकल्प लेने की अपील की।

 

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की है, जो मछुआरों के जीवन स्तर में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने गंगरेल बांध की ठेका प्रथा समाप्त कर डुबान क्षेत्र के किसानों को मत्स्य पालन की अनुमति दी है।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश का पहला एक्वा पार्क हसदेव बांगो जलाशय में ₹37 करोड़ की लागत से निर्मित किया जा रहा है। यह पार्क मत्स्य पालन, प्रोसेसिंग, निर्यात और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर सृजित करेगा। वर्तमान में यहाँ 800 केजों में मत्स्य पालन किया जा रहा है, जिससे कई पंचायतों को आर्थिक लाभ मिल रहा है।

Read Also  गुरुवार को करें बृहस्पतिदेव को प्रसन्न, साथ आएंगी लक्ष्मी जी

 

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मछुवारा संघ और देशभर से आए प्रतिनिधियों को सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि निषाद समाज का गौरवशाली इतिहास है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव समाज को सम्मान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में रामलला मंदिर के सामने सरयू तट पर निषाद राज मंदिर का निर्माण इस सम्मान का प्रतीक है।

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि निषाद समाज मेहनतकश और परिश्रमी है, जिसका योगदान समाज की प्रगति में अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *