Google Analytics Meta Pixel राज्योत्सव में शामिल होने राजधानी आ रहे हैं आप तो आपके काम की है यह खबर - Ekhabri.com

राज्योत्सव में शामिल होने राजधानी आ रहे हैं आप तो आपके काम की है यह खबर

  • राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव: सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग ने बनाया रूट प्लान


रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 से 3 नवंबर 2022 तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में अन्य जिलों और राज्यों से राजधानी रायपुर लोग पहुंचेंगे इस दौरान ट्रैफिक की प्रॉब्लम ना हो इसके लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं।

सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार निर्धारित की गई है –

महासमुंद, बलोदा बाजार, गरियाबंद एवं धमतरी जिले से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था -जिला महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद एवं धमतरी जिले से आने वाले दर्शक रिंग रोड नंबर 1 से होकर सरोना ब्रिज के किनारे सर्विस रोड से पुराना आमानाका थाना कांगेर वैली स्कूल मार्ग से होते हुए निर्धारित एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

दुर्ग भिलाई राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था – जिला दुर्ग व राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर एम्स हॉस्पिटल महोबा बाजार चौक से यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित सिटी बस डिपो पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था – जिला बिलासपुर, बेमेतरा एवं कबीरधाम की ओर से आने वाले दर्शक भनपुरी तिराहा से रिंग रोड नंबर 2 होकर टाटीबंध चौक से जीई रोड होते हुए एम्स हॉस्पिटल, मोहबा बाजार चौक से यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित सिटी बस डिपो पार्किंग स्थल एवं एनआईटी पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

Read Also  धरना: थाना पहुंचे गुंडरदेही भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता

राजधानी रायपुर से कार्यक्रम स्थल जाने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था – रायपुर शहर एवं जिले से आने वाले दर्शक शास्त्री चौक जय स्तंभ चौक आमापारा तिराहा आश्रम तिराहा डीडीयू नया मार्ग तिराहा से निर्धारित एनआईटी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था – उक्त कार्यक्रम के दौरान आने वाले प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वाहन हॉस्टल टर्निंग से प्रवेश कर साइंस कालेज मेजर गोरे हास्टल के सामने पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।


कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवम् आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग व्यवस्था – रायपुरा चौक से ठाकुर बार, रोहणीपुरम गोल चौक से हॉस्टल चौक होकर मार्ग कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आरक्षित रहेगा। जनसामान्य के लिए उक्त मार्ग से आवागमन वर्जित रहेगा। अतएव कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले दर्शकगण ऊपर बताए गए मार्ग से होकर कार्यक्रम स्थल तक जा सकेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...