Google Analytics Meta Pixel शरद पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट,भड़के डिप्टी सीएम-अभिनेत्री केतकी गिरफ्तार - Ekhabri.com

शरद पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट,भड़के डिप्टी सीएम-अभिनेत्री केतकी गिरफ्तार

मुंबई। राकांपा नेता शरद पवार को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली मराठी अभिनेत्री केतकी चिटले को पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए जाने के मसले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बयान आया है। अजीत ने कहा है कि एक अनुभवी नेता के खिलाफ इस तरह के बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अजीत ने कहा, संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार दिया है। लेकिन लोगों को यह ध्यान में रखना होगा कि वे जो बोल रहे हैं, उसका समाज पर क्या असर पड़ेगा। राकांपा नेता ने कहा कि शरद पवार करीब 60 साल से राजनीति में हैं। उन्होंने कभी भी किसी के खिलाफ गैरजरूरी बयान नहीं दिए, जबकि खुद उनकी कई बार आलोचना हुई और उनके खिलाफ कई आरोप लगे। इसी के साथ अजीत पवार ने चितले को विकृत मानसिकता वाला करार दे दिया। गौरतलब है कि केतकी चितले और फार्मेसी के एक छात्र (23) को शनिवार को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया था। ठाणे पुलिस ने फिल्मों और टीवी की अभिनेत्री चितले (29) को एक पोस्ट अपने फेसबुक पेज पर कथित रूप से साझा करने के लिए गिरफ्तार किया, वहीं छात्र निखिल भामरे के तौर पर पहचाने गए छात्र को पवार को लेकर ट्विटर पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में नासिक जिले में गिरफ्तार किया गया। चितले द्वारा साझा की गई पोस्ट कविता के रूप में थी और कथित तौर पर किसी अन्य द्वारा लिखी गई थी। इसमें राकांपा प्रमुख का उल्लेख उनके उपनाम पवार और 80 वर्ष की आयु के तौर पर किया गया था। राकांपा नेता 81 वर्ष के हैं। पोस्ट में पवार की ओर कथित तौर पर इशारा करते हुए लिखा गया था, नरक इंतजार कर रहा है और आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं। राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करती है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, स्वप्निल नेटके द्वारा दर्ज करायी गई एक शिकायत के आधार पर शनिवार को ठाणे के कलवा पुलिस थाने में चितले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद, चितले को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। नवी मुंबई के कलंबोली पुलिस थाने के बाहर राकांपा की महिला शाखा की कार्यकर्ताओं ने उन पर तब काली स्याही और अंडे फेंके, जब उन्हें ले जाया जा रहा था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *