रायपुर, 22 दिसंबर 2024– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस मुलाकात का नेतृत्व छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया ने किया।
इस दौरान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी और छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारी महेश गागड़ा, मोहम्मद अकरम खान तथा सत्येंद्र पाण्डेय मौजूद थे।









