कई लोग नया स्मार्टफोन लेने के बाद पुराने फोन को बेच देते हैं। कुछ कंपनियां एक्सचेंज ऑफर देती हैं तो लोग पुराने फोन के बदले नया फोन ले लेते हैं। हालांकि, हर बार पुराना फोन बेचना फायदे का सौदा नहीं रहता। ऐसे में आप पुराने फोन को बेचने की जगह उसका कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी दूर की जा सकती है और एंटरटेनमेंट का भी पूरा ख्याल रखा जा सकता है। आइये जानते हैं कि पुराने फोन को कैसे-कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
पुराने फोन को बेचने की बजाय इसका सिक्योरिटी कैमरा के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पुराने फोन से दूर बैठे भी अपने घर पर नजर रखी जा सकती है। इसके लिए एक स्टैंड, चार्जर और ऐप की जरूरत पड़ेगी। कुछ ही मिनटों की मेहनत में पुराना फोन CCTV की तरह काम करने लगेगा।
पुराने फोन को सेकेंडरी फोन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए काम आ सकता है, जो स्पोर्ट्स खेलते हैं या एडवेंचर करते हैं। ऐसे लोगों के फोन गिरने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर पुराना फोन गिरता है तो नुकसान कम होगा।
पुराने फोन को एंटरटेनमेंट डिवाइस भी बनाया जा सकता है। नए फोन की बैटरी लाइफ और स्टोरेज बचाने के लिए पुराने फोन पर स्ट्रीमिंग ऐप्स और म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है। इससे कोई फिल्म या वेब सीरीज देखते हुए कॉल या SMS भी आपको परेशान नहीं करेंगे। इसी तरह इससे गेमिंग भी की जा सकती है।
अगर आपके कंप्यूटर पर वेबकैम नहीं है या उसकी क्वालिटी खराब है तो पुराने फोन को वेबकैम की तरह भी यूज किया जा सकता है। इसके लिए कंप्यूटर और फोन दोनों में ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी। एक बार डाउनलोड होने के बाद फोन वायरलेस वेबकैम बन जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...