रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार और शनिवार को सुबह 6 से 10 बजे तक किराना दुकान खुलेंगी। कलेक्टर भारती दासन ने आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब शुक्रवार और शनिवार को सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। रायपुर के अलावा बिरगांव में भी दो दिन किराना दुकानें सुबह 4 घंटे खुल सकेंगी। इसके साथ ही अन्य सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।











