Google Analytics Meta Pixel अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेलिना जेटली ने कहा- हमें भी मिले मेल स्टार्स के बराबर फीस - Ekhabri.com

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेलिना जेटली ने कहा- हमें भी मिले मेल स्टार्स के बराबर फीस

मुंबई। महिलाओं को विश्व और समाज में बराबरी का हकदार बनाने के उद्देश्य से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला समानता और सुरक्षा सिर्फ घर ही नहीं बल्कि वर्किंग प्लेस पर भी हो इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। बॉलीवुड में महिलाओं को दोहरे पैमाने पर दिया जाने वाला मेहनाताना भी इस फेहरिस्त से अछूता नहीं हैं। इसपर अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपनी राय रखी है। बॉलीवुड की बात करें तो इस इंडस्ट्री में भी महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है, लेकिन उन्हें वो हक नहीं मिल पाता जो एक हीरो को दिया जाता है। इसपर बीच बीच में अभिनेत्रियां सवाल करती रहीं हैं। ‘नो एंट्री और ‘अपना सपना मनी हनी जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सेलिना जेटली ने हाल ही में इस पर खुलकर बात की। एक साक्षात्कार के दौरान सेलिना ने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री भले ही लोगों को प्रेरणा देती है, लेकिन खुद इस इंडस्ट्री में महिला और पुरुषों में काफी असमानता है। उन्होंने फिल्म में मिलने वाली फीस को लेकर भी चर्चा की। सेलिना ने कहा कि महिलाओं को भी अपने साथी पुरुष अभिनेताओं के बराबर फीस मिलनी चाहिए। मेहनाताने में यह भेदभाव ठीक नहीं है। बॉलीवुड में महिलाओं के साथ शोषण और उत्पीडऩ के मामले पर बात करते हुए सेलिना ने कहा कि मैंने कई बार ये महसूस किया है कि अगर किसी महिला के साथ किसी तरह का उत्पीडऩ हुआ है तो सबसे पहले फिल्म के पुरुष साथी कलाकार को इसके विरुद्ध आवाज बुलंद करनी चाहिए, न कि पल्ला झाड़ लेना चाहिए। इससे समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकेगा। पीडि़त महिला सामने आकर अपनी बात रखने की हिम्मत मिलेगी। सेलिना जेटली ने आगे बताया कि ये लड़ाई ऐसी है जिसे तलवार या चाकू या किसी हथियार से नहीं लड़ा जा सकता। इस लड़ाई को हमें एकजुट होकर विचारों से लडऩा होगा। हमें बदलाव लाने की जरूरत है और इसमें अगर पुरुष साथ दें तो ये जंग और मजबूत होगी। बता दें कि सेलिना को आखिरी बार 2012 में रिलीज हुई विल यू मैरी मी में देखा गया था। जुलाई 2011 में सेलिना ने ऑस्ट्रिया बेस्ड पीटर हाग से शादी की और मार्च 2012 में पहली बार जुड़वां बच्चों बेटों विंस्टन और विराज को जन्म दिया। इसके पांच साल बाद सितंबर 2017 में वे दोबारा जुड़वां बच्चों की मां बनीं, जिनका नाम आर्थर और शमशेर हाग रखा गया। लेकिन शमशेर हार्ट प्रॉब्लम के कारण सर्वाइव नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई।

Read Also  अंबिकापुर: एलुमिना फैक्ट्री हादसे में अब तक 4 मजदूरों की मौत, MLA मिंज ने कंपनी पर कार्यवाही होने की कही बात, प्लांट की लापरवाही आई सामने


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...