Google Analytics Meta Pixel महाशिवरात्रि पर इन पांच राशियों पर ग्रह-नक्षत्र मेहरबान - Ekhabri.com

महाशिवरात्रि पर इन पांच राशियों पर ग्रह-नक्षत्र मेहरबान

रायपुर। आज पूरे देश में तहाशिवरात्रि मनाई जा रही है। मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। राजधानी में बूढ़ेश्वर, दूधाधारी मठ सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने सुबह से पहुंच गया है। पंडितों के अनुसार आज भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होता है। वहीं शिवरात्रि पर राशि पर क्या प्रभाव है आइए बताते हैं आपको।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अपने हर काम में सफलता हासिल होगी, जिससे आपका हौसला भी सातवें आसमान पर होगा, लेकिन शाम के समय सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा के अध्ययन के लिए कुछ नई किताबें खरीदनी पड़ सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेवा में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करना ही पड़ेगा क्योंकि आपके पास कोई और समाधान नहीं होगा। आज आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आपकी सामाजिक पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि जीवन साथी के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन शाम के समय आपके कुछ शत्रु प्रबल नजर आएंगे, इसलिए सावधानी बरतें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कुछ तो संतान के कैरियर के लिए आप विशेष रूप से भाग दौड़ कर सकते हैं, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनको आज विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं होगा। आज आप जीवन साथी के शृंगार की कोई वस्तु उन्हे भेंट कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपको प्राप्त होगा।
कर्क राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपको फायदा दिला सकती है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आज आप फोन खरीदने की सोच सकते है।

सिंह राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी बात हो सकती है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के मामले में आप चुस्त- दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहें खोल देगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे7 जिससे बच्चे आज खुश रहेंगे7 घर में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने पिता की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं लेकिन समझदारी से काम करने पर आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

तुला राशि
आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो जायेगा7 आपको अपना मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये सोशल मीडिया के जरिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी नये काम को शुरू करने के लिये योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलता रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्य में भी मन लगायेंगें। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। आज सोशल मीडिया पर किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए और घर की बड़ों की बातों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। बच्चे अपने स्कूल-कॉलेज के कामों में बिजी रहेंगी। आज प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ कागजों का थोडा ज्यादा ख्याल रखें। आज परिवार में बड़े भाई से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम बनायें रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आज कई लोगों को आपकी बात समझने में परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस के काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको घर के किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप शाम को अपने दोस्तों के साथ आपनी कुछ पुरानी यादें शेयर करेंगें। कारोबार में किया हुआ पूुना निवेश आपको फायदा दिला सकता है। इस राशि के लोग आज सोशल मीडिया पर ज्यादा बिजी रहेंगे। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन- मुताबिक पूरे होंगे। आप घर मे बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे इससे आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस के अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, आपको नये प्रोजेक्ट भी मिल सकते है, सबकुछ आपके अनुरूप रहेगा। आज आपका स्वास्थ बहुत अच्छा रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...