Google Analytics Meta Pixel अटल नगर में आज 11 जुलाई को ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान - Ekhabri.com

अटल नगर में आज 11 जुलाई को ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान

  • मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर, 09 जुलाई 2024 – अटल नगर, नवा रायपुर स्थित जैव विविधता पार्क में 11 जुलाई को ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान का आयोजन संध्या 4 बजे से होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित समस्त अतिथिगण पौधों का रोपण करेंगे।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य वन सचिव ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, वनप्रबंधन समिति के सदस्य, छात्र एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल होंगे।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रारंभ किए गए ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ और मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों का रोपण करना है। छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 3.85 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण स्थलों का नामकरण स्थानीय देवी-देवताओं के नाम पर करने का आह्वान किया है। इस अभियान में फलदार पौधों जैसे आम, जामुन, बेल, कटहल, सीताफल, अनार, शहतूत, बेर, तेन्दू, गंगाईमली, और औषधीय प्रजातियों जैसे हर्रा, बहेड़ा, आंवला, नीम, पुत्रंजीवा, काला सिरस, रीठा, चित्रक आदि का रोपण किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में छायादार प्रजातियों जैसे बरगद, पीपल, मौलश्री, कदम, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन का रोपण होगा।

 

अभियान का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को हराभरा बनाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। इस कार्य में सरकारी विभाग, गैर सरकारी संगठन, स्वयंसेवी संस्थान, पंचायत संस्थान, विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *