टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाया है, उसके साथ उतने ही खतरे भी जुड़े हैं। इंटरनेट की बढ़ती पहुँच के बाद से पैसों के लेन-देन में सबसे बड़ा बदलाव आया है। अब अधिकांश लोग ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान करते हैं, चाहे किसी को पैसे भेजने हों या दुकान से खरीदारी करनी हो। अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपका डिजिटल पेमेंट और भी ज्यादा सुरक्षित होने जा रहा है।
पिछले कुछ समय में डिजिटल पेमेंट में धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए टेलीकॉम कंपनियों से लेकर सरकार तक नए कदम उठा रही है। अगर आप UPI ऐप्स जैसे- Paytm, PhonePe, Google Pay और BHIM का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपका ऑनलाइन पेमेंट पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। साइबर क्रिमिनल्स अब आपके पैसे पर सेंध नहीं लगा सकेंगे।
आपको बता दें कि टेलीकॉम विभाग की तरफ से डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित रखने के लिए एक नया ‘सुरक्षा कवच’ तैयार किया गया है। इस नए सुरक्षा कवच का नाम ‘फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर’ है। टेलीकॉम विभाग द्वारा पेश किए गए इस नए टूल का काम उन मोबाइल नंबर्स की पहचान करना है जो धोखाधड़ी में शामिल हो सकते हैं या पहले से शामिल किए गए हैं।
अगर कोई मोबाइल नंबर साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, तो फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर उसे तुरंत ब्लॉक कर देगा। इतना ही नहीं, यह टूल यूजर्स को साइबर फ्रॉड से अलर्ट भी करेगा। जैसे ही कोई संदिग्ध नंबर किसी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में शामिल होता है, FRI टूल उसे पहचान कर तुरंत वित्तीय संस्थानों को अलर्ट कर देगा। इससे यूजर्स के साथ फ्रॉड होने की संभावना पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर टूल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ बैंकों के लिए ही काम नहीं करेगा, बल्कि यह नॉन-बैंकिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे Paytm, PhonePe, GPay जैसे प्लेटफॉर्म पर होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड से भी यूजर्स को अलर्ट करेगा। यह लेटेस्ट टूल उन नंबरों पर कड़ी नजर रखेगा जो पहले से किसी धोखाधड़ी में जुड़े पाए गए हों, जिनका KYC या वेरिफिकेशन पूरा न हो, या फिर जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हों। यह कदम डिजिटल लेनदेन को और अधिक विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...