Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के 9 मौजूद सांसदों में सिर्फ 2 को मिला टिकट, सरोज समेत 3 महिला प्रत्याशी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के 9 मौजूद सांसदों में सिर्फ 2 को मिला टिकट, सरोज समेत 3 महिला प्रत्याशी

 

रायपुर। बीजेपी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किये गए है। जिसमें मौजूदा 9 सांसदों में से अपने 7 का टिकट काट दिया है। वहीं, 2 सांसदों को रिपीट किया है, जबकि राज्यो के एक कैबिनेट मंत्री को भी लोकसभा के मैदान में उतारा है।

 

बीजेपी के टिकट बचाने में सफल सांसद में राजनांदगांव से संतोष पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल शामिल हैं। दोनों के काम को देखते हुए पहले से ही टिकट दिए जाने की संभावना जताई जा रही थी।

 

सांसद सुनील सोनी की कटी टिकट

रायपुर सांसद सुनील सोनी का टिकट काट दिया है। सोनी के बदले में वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया गया है। इससे रायपुर का मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

 

पार्टी ने सरोज पांडेय पर जताया विश्वास

कोरबा से सरोज पांडेय को टिकट दिया गया है। वे विधायक, लोकसभा और राज्य सभा सांसद रह चुकी है। पांडेय पहले दुर्ग संसदीय सीट से चुनाव जीती थीं। उन्होंने कोरबा से टिकट दिए जाने की अटकले लगाई जा रही थी।

 

कोरबा सीट इस वक्ता कांग्रेस के पास है। 2019 के लोकसभा चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणदास महंत की पत्नी ज्यो्त्सेना महंत ने कोरबा सीट से जीत दर्ज की थी। महंत को ही फिर से टिकट दिए जाने की पूरी संभावना है।

 

भोजराज, तोखन और रूप कुमारी तीनों पूर्व विधायक

कांकेर सीट से पार्टी ने भोजराज नाग को मैदान में उतारा है। वहीं बिलासपुर से तोखन साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। तोखन लोमरी सीट से विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उनकी टिकट काट दी थी। इसी तरह महासमुंद सीट से रुप कुमार चौधरी प्रत्याशी बनाई गई है। वे बसना सीट से विधायक रह चुकी हैं।

Read Also  आज शनिवार है करें यह अचूक उपाए, मिलेगी शनि देव की कृपा

 

जांजगीर-चांपा और रायगढ़ में युवा नेता को दिया मौका

जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े को टिकट दिया गया है। जांगड़े जिला महिला मोर्चा सक्ती की अध्यक्ष हैं। सरगुजा संसदीय सीट से चिंतामणि महाराज चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वे कांग्रेस में थे। टिकट कटने के बाद फिर से भाजपा में घर वापसी की। पार्टी की विधानसभा चुनाव में मदद की, जिसका ईनाम उन्हें मिला है। रायगढ़ से राधेश्याम राठिया उम्मीदवार बनाया है, उनकी पहचान एक युवा नेता के रूप में हैं। बस्तर से महेश कश्यप को टिकट दिया गया है

 

देखें 2018 और 2024 के बीजेपी उम्मीदवार

लोकसभा 2019 2024

 

रायपुर- सुनील सोनी बृजमोहन अग्रवाल

 

दुर्ग- विजय बघेल विजय बघेल

 

राजनांदगांव- संतोष पांडेय संतोष पांडेय

 

कोरबा- ज्योतिनंद दूबे सरोज पांडेय

 

बिलासपुर- अरुण साव- तोखन साहू

 

बस्तर- बैदूराम कश्यप महेश कश्यप

 

जांजगीर-चांपा- गुहाराम अजगले कमलेश जांगड़े

 

कांकेर- मोहन मंडावी भोजराज नाग

 

महासमुंद- चुन्नी लाल साहू रूप कुमारी चौधरी

 

रायगढ़- गोमती साय राधेश्याम राठिया

 

सरगुजा- रेणुका सिंह चिंतामणि महाराज

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *