बस्तर में संचालित कार्यों का किया निरीक्षण
रायपुर -केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के सचिव श्री अनिल कुमार झा ने दो दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास के दौरान जिले में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया । उन्होंने बस्तर कोसा के उत्पाद का बेहतर प्रचार-प्रसार के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों में आउटलेट खोलने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त आदिवासी श्रीमती शम्मी आबिदी ने बताया कि उत्पाद की बिक्री हेतु अमेजन, फ्लिपकार्ट से चर्चा की गई है। केंद्रीय सचिव झा ने शुक्रवार को एकलव्य विद्यालय, रेशम धागा प्रसंस्करण केंद्र, कोसा विक्रय केंद्र आदिशिल्प, आसना स्थित बादल एकेडमी, बाबूसेमरा स्थित ट्रायफूड पार्क, कचरा प्रबंधन केंद्र और बकावंड स्थित काजू प्रसंस्करण केंद्र और शनिवार को तुरेनार के रीपा सेंटर की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण श्री डीडी सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी, कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, कलेक्टर श्री चन्दन कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। केन्द्रीय सचिव झा ने निरीक्षण के दौरान एकलव्य विद्यालय की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसे केन्द्रीय सचिव व अन्य अधिकारियों ने सराहा। सचिव श्री झा ने बादल एकेडमी में जनजाति संस्कृति के वाद्य यंत्रों, भाषा-बोली के संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए किए जा रहें लेखनी कार्य की सराहना की। उन्होंने बकावंड काजू प्रसंस्करण के द्वारा महिला समूहों को आर्थिक लाभ देने की सराहना करते हुए, काजू प्रसंस्करण और अंतिम उत्पाद बनने की सभी चरण का अवलोकन किया। केन्द्रीय सचिव ने ट्रायफूड पार्क के निर्माण के शेष बचे कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। सचिव श्री झा ने शनिवार को दरभा के पर्यटन स्थल, तुरेनार के रीपा सेंटर में संचालित आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन कर जिले में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...