प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों की कूटनीतिक यात्रा की शुरुआत साइप्रस से की, जहां वे 15 और 16 जून तक प्रवास पर रहे। साइप्रस पहुंचते ही वहां के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री का रेड कार्पेट स्वागत किया, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों को दर्शाता है। पीएम मोदी ने अपने स्वागत के लिए राष्ट्रपति निकोस को धन्यवाद देते हुए कहा, “यह यात्रा भारत और साइप्रस के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।” उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया पोस्ट में साझा की।
इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यटन, सुरक्षा, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और सांस्कृतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। पीएम मोदी ने साइप्रस के व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली से रवाना होने से पहले कहा था कि, “साइप्रस भारत का घनिष्ठ मित्र देश है और यूरोपीय संघ में हमारा एक प्रमुख सहयोगी भी।”
यह यात्रा तुर्किए के विरोध को ध्यान में रखते हुए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। तुर्किए द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का समर्थन और साइप्रस पर उसके अवैध कब्जे को लेकर भारत की यह कूटनीतिक यात्रा एक स्पष्ट संदेश मानी जा रही है। गौरतलब है कि पीएम मोदी, साइप्रस की यात्रा करने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी भी इस द्वीपीय देश का दौरा कर चुके हैं।
साइप्रस दौरे के बाद पीएम मोदी 17 जून को कनाडा रवाना होंगे, जहां वे प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, जलवायु संकट, तकनीकी सहयोग और आतंकवाद विरोधी रणनीतियों पर मंथन होगा। इसके बाद पीएम मोदी क्रोएशिया की यात्रा पर भी जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...