रायपुर। आज राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है। सुबह से ही बधाइयों का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया के साथ-साथ लोग बधाई देने मुख्यमंत्री निवास भी पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं।











