Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से बस्तर की प्रियंका ने खोला कंप्यूटर सेंटर - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से बस्तर की प्रियंका ने खोला कंप्यूटर सेंटर

रायपुर, 10 मार्च 2026।डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के लिए बेहतर करियर की नई संभावनाएं खोल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा और सॉफ्टवेयर विकास जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग के बीच कंप्यूटर प्रशिक्षण आज रोजगार के महत्वपूर्ण साधनों में शामिल हो गया है। इसी दिशा में बस्तर जिले की एक युवती ने सरकारी योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।

 

बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड के पंडरीपानी गांव की रहने वाली प्रियंका मंडल ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर अपना कंप्यूटर कोचिंग सेंटर स्थापित किया है। उनके इस प्रयास से न केवल वे स्वयं आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

 

प्रियंका मंडल के परिवार में माता-पिता, भाई और भाभी सहित कुल पांच सदस्य हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे संविदा के रूप में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रही थीं। कंप्यूटर के क्षेत्र में रुचि होने के कारण वे हमेशा इस क्षेत्र में कुछ नया करने की सोचती थीं।

 

प्रियंका ने देखा कि बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में कई बच्चे कंप्यूटर सीखना चाहते हैं, लेकिन शहरों तक आने-जाने में होने वाली परेशानी और अधिक खर्च के कारण वे कंप्यूटर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने गांव में ही कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया, लेकिन आर्थिक स्थिति उनके सामने बड़ी बाधा बन रही थी।

 

इसी दौरान उन्हें अपने एक मित्र के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से संपर्क कर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऋण के लिए आवेदन किया। योजना के तहत उनके कंप्यूटर कोचिंग सेंटर का प्रकरण भारतीय स्टेट बैंक पंडरीपानी शाखा को भेजा गया, जहां से 20 जून 2025 को उन्हें सात लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया।

 

प्रियंका बताती हैं कि उनके कंप्यूटर कोचिंग सेंटर को संचालित हुए करीब नौ महीने हो चुके हैं। इस दौरान उनके संस्थान में 20 विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सेंटर के माध्यम से तीन युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। वे नियमित रूप से बैंक ऋण की किस्तों का भुगतान भी कर रही हैं।

 

प्रियंका मंडल की यह पहल बस्तर के ग्रामीण युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उनका मानना है कि स्नातक युवाओं को सॉफ्टवेयर कौशल विकसित करने, ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से ज्ञान बढ़ाने और नवीनतम तकनीकी रुझानों से अवगत रहने की आवश्यकता है। कार्यशालाओं और सेमिनारों में भाग लेने से भी युवाओं को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

 

प्रियंका की सफलता यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *