Google Analytics Meta Pixel ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने  ऋतुराज, जाने उनकी अबतक की जर्नी इस पोस्ट में - Ekhabri.com

ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने  ऋतुराज, जाने उनकी अबतक की जर्नी इस पोस्ट में


बीते शुक्रवार आईपीएल के फाइनल मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया है। इस सीजन में गायकवाड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और साथ ही ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा दिया है।

केकेआर के खिलाफ गायकवाड़ ने 27 गेंद पर 32 रन की पारी खेली, अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्के लगाए। गायकवाड़ ने इस सीजन में कुल 16 मैच की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 635 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीतने के साथ ही गायकवाड़ ने एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया।

Ipl 2021 में गायकवाड़ का प्रदर्शन

आईपीएल 2021 में गायकवाड़ ने 4 अर्धशतक जमाए और साथ ही एक शतक भी ठोकने में सफल रहे हैं। केकेआर के खिलाफ फाइऩल में ‘फाफ’ के साथ मिलकर गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी थी। फाइनल में फाफ ने 59 गेंद पर 86 रन की पारी खेली। डुप्लेसी आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं, डुप्लेसी ने 633 रन बनाए। इस प्रकार कुल 2 रनों के अंतर से ऋतुराज ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे।



आईपीएल-2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1.    ऋतुराज गायकवाड़: 635 
2.    फाफ डु प्लेसिस: 633 
3.    केएल राहुल: 626
4.    शिखर धवन: 587 
5.    ग्लेन मैक्सवेल:  513

पिछले पांच सीजन में किसके पास रही ऑरेंज कैप-

2020: केएल राहुल
2019: डेविड वॉर्नर
2018: केन विलियमसन
2017: डेविड वॉर्नर
2016: विराट कोहली



11 साल की उम्र में क्रिकेट करियर की शुरुआत

ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म 31 जनवरी 1997 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था, उनके पिता का नाम दशरथ गायकवाड़ और उनकी माता का नाम सविता गायकवाड है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ हाई स्कूल से पूरी की। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी में की थी, जल्द ही उन्होंने महाराष्ट्र के लिए अंडर-16 में खेलना शुरू कर दिया।

Read Also  मुंबई ने राजस्थान को हराया, यशस्वी ने जड़ा शतक मुंबई



6 अक्टूबर 2016 को उन्होंने 2016-17 रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया और इसके बाद 25 फरवरी 2017 को उन्होंने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दिसंबर 2018 में आईपीएल 2019 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया।

जून 2021 में उनको श्रीलंका के खिलाफ भारत की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में चुना गया।


यादगार पारी आईपीएल में

2 अक्टूबर 2021 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए ऋतुराज  गायकवाड़ ने 60 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *