बिहार में जंगलराज की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। शायद ही कोई दिन हो जब किसी न किसी बडी वारदात की खबर नहीं आती हो। बुधवार सुबह रालोजपा नेता अनवर खान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों और समर्थकों ने जीटी रोड जाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक गया आमस के गम्हारिया गांव के पास बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे सिहुली गांव निवासी लोजपा नेता अनवर खान को बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। अनवर यहां एक सैलून में दाढ़ी बनाने आए थे। इसी बीच बाइक से आए तीन अपराधियों ने उन्हें कई गोलियां मार दी।वारदात के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर दिया।
अनवर खान गुरुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वह वर्तमान में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के नेता थे। हत्या की ख़बर से इलाके में आक्रोश है। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
अनवर काफी जाना-माना चेहरा था। गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए अनवर हमेशा आगे रहते थे, इसलिए उनकी लोगों में खासी पहचान थी। शेरघाटी, गुरुआ और गया की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ थी। 2005 में वे दिवंगत रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के टिकट पर गुरुआ से विधानसभा चुनाव लड़े थे, क़रीबी मुक़ाबला में हार मिली थी।
इस बीच भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव एवं पार्टी के महासचिव प्रोफेसर तौसीफुर रहमान खान ने अनवर खान की हत्या की कड़ी निंदा की है। दोनों नेताओं ने कहा है कि बिहार में जंगल राज टू चल रहा है। इस तरह से दिनदहाड़े हत्या होगी तो लोग घर से बाहर कैसे निकलेंगे। तौसीफुर रहमान खान ने बिहार सरकार से मांग की कि अनवर खान के हत्यारे को अविलम्ब गिरफ्तार करे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...