छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अभिभाषण पर सदन और उसके बाहर पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानों के तीर चले। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री साय को जहां कठपुतली करार दे दिया, वहीं भाजपा विधायक राजेश मूणत ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले दिन ही कांग्रेस फड़फड़ाने लगी है, थोड़ा इंतजार करिए।
पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि सरकार गठन के बाद भी अब तक कोई निर्णय नहीं होने पर तंज कसते हुए कहा कि किसान टकटकी की लगाकर देख रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनते ही 2 घंटे के अंदर ही किसानों के लिए फैसला आ गए थे। इस सरकार के 10 दिन हो गए हैं, लेकिन कोई फैसला ही नहीं हुआ है। पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री साय को कठपुतली करार देते हुए कहा कि वह सक्षम व्यक्ति हैं। रायगढ़ का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया है, लेकिन वे एक कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। वे मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पा रहे हैं। रिमोट कंट्रोल के द्वारा वह काम कर रहे हैं, उन्हें यह जल्दी छोड़ना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ के लोगों ने छत्तीसगढ़िया के लिए वोटिंग किया है। वह हिम्मत करके अपना फैसला सुनाएंगे तो विपक्ष उनके साथ है। रिमोट कंट्रोल दिल्ली में है या हो सकता है नागपुर में हो।
मुख्यमंत्री को कठपुतली कहे जाने पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने आप को सरकार मानकर चल रही है। उनके मंत्री भी अपने आपको मंत्री मान रहे हैं। वह अभी भी होश में नहीं आए हैं कि सरकार चली गई है। भरोसा खत्म हो गया है। समय के साथ-साथ निर्णय होंगे। जो मोदी जी की गारंटी है वह 100% पूर्ण करेंगे। हमारी जिम्मेदारी है, हमारे मुखिया स्पष्ट कर चुके हैं। आज पहले दिन ही कांग्रेस फड़फड़ाने लगी है, थोड़ा इंतजार करिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...