रूस ने फिर मिसाइल हमलों से यूक्रेन के शहरों को दहला दिया। इन हमलों में कीव, खार्कीव सहित कुल दस क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है। हमलों से इन क्षेत्रों के 18 विद्युत संयंत्रों को नुकसान हुआ है। इनमें एक बड़ी पनबिजली परियोजना भी शामिल है। इन हमलों में जनहानि की जानकारी अभी नहीं मिली है।
हमले के बाद राजधानी कीव के आकाश में गाढ़ा काला धुआं छाया देखा गया। हमले से हुए नुकसान की जानकारी कीव प्रशासन ने नहीं दी है लेकिन बताया है कि अभी तक के रूसी हमलों से करीब साढ़े तीन लाख बहुमंजिला रिहायशी भवन पानी-बिजली से वंचित हो गए हैं। इसके कारण मोबाइल फोन भी काम नहीं कर रहे हैं। अपुष्ट सूचना के अनुसार रूसी हमले से कीव क्षेत्र में भी एक पनबिजली परियोजना को नुकसान हुआ है। जबकि खार्कीव के मेयर ने बताया है कि रूसी हमले से एक महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधा को नुकसान पहुंचा है।
यूक्रेनी अधिकारियों ने रूसी हमले की शिकार हुई पनबिजली परियोजना के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 24 फरवरी को रूसी हमले से पहले यूक्रेन की कुल बिजली जरूरत के पांच प्रतिशत हिस्से का इसी परियोजना से उत्पादन होता था। ताजा हवाई हमले के बाद यूक्रेन के बड़े इलाके में अंधेरा दिखाई दे रहा है। रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले ब्रिज पर विस्फोट के बाद से रूसी सेना यूक्रेन की बिजली परियोजनाओं को लगातार निशाना बना रही है। इससे ठंडक के मौसम में यूक्रेन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनीज शमीहाल ने बताया है कि ताजा हमलों में यूक्रेन के सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाया गया, लेकिन यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम ने करीब 50 मिसाइलों को लक्ष्य से टकराने से पहले ही आकाश में मार गिराया। जबकि यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने ताजा हमले को रूसी बर्बरता का नमूना बताया है। लेकिन अमेरिका की दी हुईं जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल और लंबी दूरी तक मार करने वाले एचआईएमएआरएस राकेट दुश्मन को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...