रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है, रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के तहत रायपुर को कुल सात मैचों की मेजबानी मिली है, जिसमें दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी शामिल है। क्रिकेट प्रेमियों को भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस टूर्नामेंट में क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी, जैसे सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, कुमार संगकारा, जैक्स कैलिस, इयोन मोर्गन और शेन वॉटसन खेलते दिखाई देंगे।
आईएमएल की शुरुआत 22 फरवरी को मुंबई में होगी, जबकि रायपुर में पहला मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा और 16 मार्च को फाइनल मुकाबला भी यहीं आयोजित होगा। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस टूर्नामेंट के चार लीग मैच, दो सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल सात मैचों की मेजबानी करेगा। पिछले कुछ वर्षों में रायपुर ने कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों की सफल मेजबानी की है। आईएमएल के आयोजन से रायपुर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में और अधिक पहचान मिलेगी और दर्शकों को अपने पसंदीदा लीजेंड्स को एक बार फिर मैदान में देखने का मौका मिलेगा।
इस टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की कमान दिग्गज खिलाड़ियों के हाथों में होगी, जिसमें भारत की कप्तानी सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज की ब्रायन लारा, श्रीलंका की कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया की शेन वॉटसन, इंग्लैंड की इयोन मोर्गन और दक्षिण अफ्रीका की जैक्स कैलिस संभालेंगे। रायपुर में होने वाले मुकाबलों की तारीखें भी तय हो चुकी हैं, जहां 8 मार्च को इंडिया बनाम वेस्टइंडीज, 10 मार्च को श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, 11 मार्च को वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, 12 मार्च को इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 13 और 14 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले तथा 16 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।
आईएमएल के सभी मैचों का प्रसारण डिज्नी+ हॉटस्टार और कलर्स सिनेप्लेक्स पर लाइव किया जाएगा, जिससे दर्शक घर बैठे भी इस रोमांचक टूर्नामेंट का आनंद ले सकेंगे। रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक अनोखा अवसर होगा, जब वे क्रिकेट के दिग्गजों को फिर से मैदान में चौके-छक्के लगाते हुए देख सकेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By User 6 /
February 21, 2026 /
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...