- सखाभिनंदन कार्यक्रम में कालीबाड़ी स्कूल के सहपाठियों के साथ स्मृतियां ताज़ा की
रायपुर। स्कूल लाइफ हर किसी के लिए यादगार समय होता है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल अपने स्कूल के साथियों के बीच स्कूल के दिनों को याद ताज़ा भावुक हो गए।
उन्होंने कालीबाड़ी स्कूल में पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए अपने साथियों के साथ जुड़ी हुई यादों को साझा किया। डॉ. चंदेल ने उनके कैरियर के विकास एवं हासिल उपलब्धियों के लिए अपने शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यह अवसर था लोकायन सभागार में कालीबाड़ी स्कूल के उनके सहपाठियों द्वारा आयोजित एक बेहद आत्मीय एवं अनौपचारिक ‘‘सखाभिनंदन’’ कार्यक्रम का, जहां डॉ. चंदेल का उनके स्कूल के सहपाठियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, बंगाली कालीबाड़ी समिति के अध्यक्ष तन्मय चटर्जी, सचिव पार्थाे सरकार, आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर के प्राध्यापक डॉ. हरिन्द्र मोहन शुक्ला सहित अनेक सहपाठी उपस्थित थे।
सखाभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चंदेल ने कहा कि उनके कैरियर के विकास में कालीबाड़ी स्कूल की अहम भूमिका रही है और वे आज जिस मुकाम पर हैं उसमें कालीबाड़ी स्कूल के शिक्षकों तथा सहपाठियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पद की जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य की बात है लेकिन इसके साथ ही लोगों की आशाएं और अपेक्षाएं भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इन आशाओं एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे ने डॉ. गिरीश चंदेल को कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर बधाई एवं शुभकामनांए दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के क्षेत्र में विकास एवं रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. चंदेल के नेतृत्व में कृषि विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में कृषि के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, बंगाली कालीबाड़ी समिति के अध्यक्ष तन्मय चटर्जी एवं तिरंगा वंदन मंच के अध्यक्ष मुकेश शाह ने भी संबोधित किया।
सखाभिनंदन कार्यक्रम में कुलपति डॉ. चंदेल के स्कूल सहपाठी रह चुके कृषि महाविद्यालय रायपुर के प्राध्यापक डॉ. संजय शर्मा, वरिष्ठ अभिवक्ता दिवाकर थिटे एवं आशीष झा, प्रसिद्ध वास्तुविद देव नारायण शर्मा, समग्र शिक्षा अभियान के सहायक संचालक एम. सुधीश, वरिष्ठ समाज सेवी सुशील नथानी, योगेश व्यास, वरिष्ठ पत्रकार एवं कला समीक्षक राजेश गनोदवाले,जिंदल इस्पात लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी सुयश शुक्ला, कृषि विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी संजय नैयर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...