नेपाल की राजधानी काठमांडू के सिनेमाघरों में ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग रोक लगा दी गई है। यह रोक माता सीता के जन्मस्थान को लेकर विवाद के कारण लगाई गई है। इसके पूर्व काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने चेतावनी दी थी कि अगर फिल्म आदिपुरुष में से सीता के जन्मस्थान को लेकर की गई ‘गलती’ ठीक नहीं की गई तो किसी भी भारतीय फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
वहीं, नेपाल फिल्म यूनियन ने काठमांडू के सिनेमा हॉलों से ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग को बंद करने का आग्रह किया है। साथ ही राजधानी काठमांडू के बाहर के सिनेमाघरों से सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के बाद ही इसे जारी करने का आग्रह किया है। एक ट्वीट में मेयर ने कहा कि ‘आदिपुरुष’ में इस बात का जिक्र है कि ‘सीता भारत की बेटी हैं। जब तक इस गलती को ठीक नहीं किया जाएगा, तब तक काठमांडू महानगरीय शहर की सीमा के भीतर किसी भी भारतीय फिल्म को दिखाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’
फिल्म ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित है और टी-सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित है। हिंदी और तेलुगु भाषाओं में एक साथ शूट की गई फिल्म ने भारत में भी विवाद खड़ा किया है। वहीं, नेपाल के क्यूएफएक्स सिनेमाज ने एक बयान में कहा, अपने दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, क्यूएफएक्स ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग नहीं करेगा। हम सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही यह मुद्दा सुलझ जाएगा, हम एक और नोटिस जारी करेंगे। हम दर्शकों को हुई असुविधा के लिए माफी चाहते हैं।
नेपाल के सेंसर बोर्ड ने भी इसी कारण का हवाला देते हुए ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग की अनुमति को वापस लेने का फैसला किया। रामायण के अनुसार, सीता का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था और भगवान राम आए और उनसे विवाह किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के कुछ संगठनों ने भी फिल्म का विरोध किया है और चेतावनी दी है कि जब तक फिल्म निर्माता सीता के जन्मस्थान के बारे में गलतियों को सुधार नहीं लेते, तब तक वे स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं देंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...