सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों से भारी मात्रा में गोला और बारूद भी बरामद किए गए हैं। इन आतंकियों को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने आतंकवाद निरोधक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है।
पुलिस और सेना को सूचना मिली थी कि शहर के गुर्दन वाला इलाके में तीन संदिग्ध घूम रहे हैं। पुलिस और सेना ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और नाकाबंदी कर तलाश शुरू की। सेना और पुलिस ने इन तीन संदिग्ध आतंकियों को एक ठिकाने से गिरफ्तार किया। तीनों आंतकी कश्मीर घाटी के पुलवामा और शोपियां के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने उनसे दो एके-56 राइफल, 6 एके मैगजीन, 180 राउंड गोलियां, दो पिस्टल, 3 पिस्टल मैगजीन, 30 पिस्टल, चार हैंड ग्रेनेड और एक लाख के करीब नकदी बरामद की है।
तीनों आतंकी हथियारों से लैस होकर राजोरी की ओर बढ़ रहे थे और राजोरी में खून खराबा करने की फिराक में थे। तीनों आतंकी राजोरी में सेना और पुलिस के ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें सुरक्षाबलों ने दबोच लिया। इस मामले में तीनों से कड़ी पूछताछ जारी है। इससे पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चक किंगम इलाके के कंडी जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। इस दौरान ठिकाने से एक एके 47 राइफल, एक यूबीजीएल, दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। सुरक्षा बलों की ओर से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...