श्री स्तम्भेश्वर महादेव मंदिर अरब सागर और खंभात की खाड़ी से घिरा है। यह मंदिर 150 वर्षों से भी ज्यादा पुराना है। आप इस प्राचीन मंदिर का दर्शन और चमत्कार देखना करने का चाहते हैं तो सुबह से रात तक रुकना होगा, तभी आप मंदिर को जलमग्न होते हुए देख सकते हैं। समुद्र में होने के कारण जब-जब पानी का स्तर काफी बढ़ जाता है, तो यह मंदिर समुद्र में समाकर दिखना बंद हो जाता है लेकिन जैसे-जैसे समुद्र के पानी का स्तर घटता जाता है, यह मंदिर फिर से दिखाई देने लग जाता है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर के दर्शन वही लोग कर पाते हैं, जिन्हें भगवान शिव ने खुद चुना होता है। अगर आपके हाथों कोई भूल या पाप हो गया है, तो यहां आकर आप प्रायश्चित कर सकते हैं। यहां आने वाले शिवभक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस मंदिर के स्थापित होने के पीछे एक पौराणिक कहानी है। ताड़कासुर नामक राक्षस भगवान शिव का भक्त था। उसने भगवान शिव की तपस्या करके उन्हें प्रसन्न कर दुर्लभ वरदान मांगा। ताड़कासुर ने वरदान मांगा कि उसे अमरता का वरदान चाहिए। यह सुनकर भगवान शिव ने मुस्कुराते हुए कहा कि इस संसार में अमर नहीं हो सकता। यह सुनकर ताड़कासुर ने कहा कि उसे यह वरदान चाहिए कि इस संसार में कोई भी उसका संहार ना कर सके, सिवाय भगवान शिव के पुत्र के। अपनी बुद्धि लगाते हुए ताड़कासुर ने कहा कि भगवान शिव के पुत्र की आयु 6 दिन ही होनी चाहिए। भगवान शिव ने ताड़कासुर को यह वरदान दे दिया। भगवान शिव से वरदान प्राप्त करने के बाद ताड़कासुर का आंतक बढ़ने लगा था। वो चारों तरफ उत्पात मचाने लगा था। ताड़कासुर से परेशान होकर सभी देवगण और ऋषि-मुनि मिलकर भगवान शिव के पास गए और वहां जाकर उनसे ताड़कासुर का वध करने के लिए प्रार्थना करने लग गए। भगवान शिव ने इस विपदा को समझा और इसके बाद श्वेत पर्वत कुंड से भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ। भगवान शिव के पुत्र जन्म से ही प्रतापी थे, इसलिए उन्हें ताड़कासुर को मारने में कोई कठिनाई नहीं हुई और भगवान कार्तिकेय ने ताड़कासुर का वध करके सभी देवताओं और ऋषि-मुनियों को उसके पाप कर्मों से मुक्ति दिला दी।
जब कार्तिकेय को पता चला कि ताड़कासुर भगवान शिव का परम भक्त था, तो अपने हाथों एक शिवभक्त की हत्या होने का उन्हें बहुत ही दुख हुआ। उन्हें दुखी और अपराधबोध से ग्रस्त देखकर भगवान विष्णु ने उन्हें इस पाप से मुक्ति का मार्ग बताते हुए कहा कि जहां उन्होंने ताड़कासुर का वध किया है, वहां शिवलिंग की स्थापना करें। भगवान कार्तिकेय ने ऐसा ही किया। इस कारण मंदिर का नाम स्तम्भेश्वर महादेव का मंदिर पड़ गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...