देश में 74वें सेना दिवस पर भारतीय सेना के जवानों को नई वर्दी का तोहफा मिला है। सेना ने वर्दी के अंतिम चुनाव से पहले 15 खास कैमोफ्लॉज पैटर्न, चार अलग-अलग तरह की डिजाइन और आठ तरह के कपड़ों की जांच की गई थी। इसके बाद नई वर्दी के लिए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मुख्य मंजूरी दी है। फिलहाल, सभी कमांड मुख्यालयों के लिए मंजूरी प्राप्त प्रोटोटाइप के करीब 300 पीस को तैयार किया जा रहा है। इसमें 10-20 कस्टम तैयार यूनिफॉर्म भी शामिल हैं। सैन्य पुलिस इकाई में तैनात महिला जवानों को करीब एक दर्जन अतिरिक्त सैट उपलब्ध कराए जाएंगे।
बताया जाता है कि नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने सेना को 15 खास कैमोफ्लॉज पैटर्न, चार अलग-अलग तरह की डिजाइन और आठ तरह के कपड़ों के विकल्प उपलब्ध कराए थे। सेना ने विकल्पों का आकलन किया और चार कैमोफ्लॉज पैटर्न, तीन डिजाइन और पांच कपड़ों को शॉर्टलिस्ट किया गया। सेना के जवानों के बीच नई वर्दी का वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। नई वर्दी में डिजिटल कैमोफ्लॉज पैटर्न होगा, जो खासतौर से बल के लिए ही होगा। इनका कपड़ा हल्क, लेकिन मजबूत होगा और जल्दी सूखेगा। नई वर्दी ऑपरेशन के दौरान सैनिकों के लिए ज्यादा सुविधाजनक होगा। नई वर्दी 13 अलग-अलग साइज में मिलेगी औऱ फैब्रिक में कॉटन और पॉलिएस्टर का 70:30 का अनुपात होगा। सैनिकों को नई वर्दी केवल ऑर्डिनेंस चैन के माध्यम से ही मिल सकेगी, जबकि अभी यह बाजार में भी उपलब्ध हो जाती है।
नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जा सकता है, जिसमें निजी कंपनियां और रक्षा PSUs शामिल होंगे। इस बात की भी चर्चा है कि इस सीमित या लिमिडेट टेंडर रखा जाना चाहिए, जिसमें केवल प्रतिष्ठित वेंडर्स को ही बुलाया जाए, ताकि खुले बाजार में चोरी से बचा जा सके। सैनिक जिस वर्दी का इस्तेमाल अभी कर रहे हैं, उसकी उम्र तकरीबन 18 महीनों की होती है। सेना में इसे साल 2008 में शामिल किया गया था और तब से ही खुले बाजार में मिलने के कारण इसका नयापन खत्म हो गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...