Google Analytics Meta Pixel कहीं रोने के तो कहीं सोने के मिलते हैं पैसे - Ekhabri.com

कहीं रोने के तो कहीं सोने के मिलते हैं पैसे

क्या आपने सुना है कि रोने के भी पैसे मिल सकते हैं? यही नहीं, सोने के पैसे भी मिलते हैं…लाइन में खड़े होने के भी। दुनिया में तरह-तरह के काम होते हैं, जिन्हें करके लोग पैसा कमाते हैं। दिन भर कड़ी मेहनत करते हैं और पसीना बहाते हैं, तब कहीं जाकर लोगों को उनकी सैलरी मिलती है। वहीं, दुनिया में कुछ ऐसी अजीबोगरीब जॉब्स भी हैं, जिनमें कुछ न करने के पैसे मिलते हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही जॉब्स के बारे में बताते हैं। ये नौकरियां आपको अजीब लग सकती हैं, लेकिन इसमें अच्छी खासी सैलरी है।

 

 

 

आपने कभी जापान की ट्रेनों के सीन देखे हैं? जापान की मेट्रो में रोजाना इतने असंख्य लोग यात्रा करते हैं कि मेट्रो के दरवाजे आसानी से बंद नहीं होते। बस इसी एक काम के लिए उन्होंने पैसेंजर पुशर रखे हैं। न्यूयॉर्क, टोक्यो और बीजिंग में पैसेंजर पुशर को नौकरी पर रखा जाता है। उन्हें वहां ‘ओशिया’ कहते हैं और यह ट्रेन में अधिक से अधिक लोगों को धकेलकर दरवाजों को बंद करवाने में मदद करते हैं।

 

 

 

एक लाइन स्टैंडर या प्रोफेशनल क्यूयर वह व्यक्ति होता है, जो अक्सर भुगतान के लिए कतार में दूसरे के स्थान पर पोजीशन लेता है। आपने सुना होगा कुछ लोग टीवी शोज में पेड ऑडियंस रखते हैं। यह बस उसी तरह की नौकरी है। स्टैंडर अपने क्लाइंट के लिए एक कतार में लगता है। विदेशों में एक प्रोफेशनल क्यूयर दिन में 16000 रुपये तक कमा सकता है, वो भी सिर्फ लाइन में दूसरों की जगह खड़े रहकर।

Read Also  रायपुर में पुलिस स्मृति दिवस परेड, सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों के छलके आंसू

 

 

 

जू में छोटे बड़े और क्यूट से दिखने वाले पांडा को खिलाने-पिलाने से लेकर सुलाने के लिए पैसे मिलते हैं। आपको एक बच्चे की तरह पांडा का ख्याल रखना पड़ता है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही पांडा को पूरे दिन गले लगाकर रखने के लिए भी चीन में पैसे कमाए जाते हैं। आप इन्हें पांडा कीपर भी कह सकते हैं और पांडा नैनी भी।

 

 

 

दक्षिण पूर्व एशिया में एक परंपरा है. वहां ऐसा माना जाता है कि मृत जीवन के आगे की यात्रा को ठीक से कर सके, इसलिए अंतिम संस्कार में प्रोफेशनल रोने वाले बुलाए जाते हैं। प्रोफेशनल मोर्निंग करके लोग पैसा भी कमा रहे हैं।जापान समेत कई देशों में किराये पर बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड बनाने का ट्रेंड चल रहा है। जापान में सिंगल लड़कियां किराये पर बॉयफ्रेंड बनाकर अपना अकेलापन दूर करती हैं। इसके बदले में उन लड़कों को अच्छी-खासी सैलरी दी जाती है। इसके लिए किसी खास शैक्षिक योग्यता की जरूरत बेशक नहीं है, लेकिन अन्य एलिजिबिलिटी की मांग हो सकती है।

 

 

 

प्रोफेशनल स्लीपर की डिमांड देश-विदेश में है। मैट्रेस बनाने वाली कई कंपनियां अपने यहां प्रोफेशनल स्लीपर हायर करते हैं। इन लोगों को इन कंपनियों के बनाए हुए गद्दों या तकियों का इस्तेमाल कर उसका रिव्यू करना होता है। नींद पर रिसर्च करने वाले रिसर्चर भी ऐसे लोगों को सोने के बदले में अच्छी सैलरी देते हैं।

 

 

 

कई कंपनियां आपके टेडी की मरम्मत के लिए सर्जन हायर करती हैं, ताकि फट चुके टेडियों के पार्ट्स और आंखें दोबारा से सिलीं जा सकें। क्यूट से टेडी को रिपेयर करने की जॉब सुनने में जितनी मजेदार है, करने में भी उतनी आसान है। इसमें सैलरी भी काफी अच्छी मिलती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *