Google Analytics Meta Pixel अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, अब फिल्मों के लिए नहीं गाएंगे गाने - Ekhabri.com

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, अब फिल्मों के लिए नहीं गाएंगे गाने

बॉलीवुड और भारतीय संगीत जगत को 2026 की शुरुआत में बड़ा झटका लगा है। देश के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने आधिकारिक तौर पर फिल्मों के लिए गाना गाने से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर अपने फैंस को इस चौंकाने वाली खबर से अवगत कराया और स्पष्ट किया कि अब वे किसी नई फिल्म में गाने रिकॉर्ड नहीं करेंगे।

 

 

अरिजीत ने अपने पोस्ट में लिखा, “नमस्कार, आप सभी को नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं। इतने सालों तक आपने मुझे एक गायक के रूप में जो प्यार दिया, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं। लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि आगे से मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नई असाइनमेंट या काम नहीं लूंगा। मैं इस सफर को यहीं विराम दे रहा हूं। यह सफर वाकई शानदार और सुखद रहा।”

 

 

हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि अरिजीत पूरी तरह संगीत से अलग नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने इंडिपेंडेंट म्यूजिक प्रोजेक्ट्स और व्यक्तिगत संगीत पर काम जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास कुछ पुराने प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिन्हें पूरा किया जाएगा, जिससे इस साल भी उनके कुछ नए गाने रिलीज होंगे।

 

 

अरिजीत सिंह की हालिया रिलीज़ ‘मातृभूमि’ उनके इस साल के प्रोजेक्ट्स में शामिल है। यह गाना सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का है, जिसे उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ गाया है। म्यूजिक हिमेश रेशमिया द्वारा दिया गया है। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read Also  प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश के पहले वाटर मेट्रो सर्विस का उद्घाटन

 

 

अरिजीत ने अपने पोस्ट में यह भी कहा, “भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान हैं। मैं अच्छे संगीत का फैन हूं और आगे एक छोटे कलाकार के तौर पर खुद से बहुत कुछ सीखने और नया करने की कोशिश करूंगा। आपके सपोर्ट के लिए एक बार फिर धन्यवाद।” इसका मतलब है कि अरिजीत अब इंडिपेंडेंट म्यूजिक और निजी प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगे और अपने फैंस को नई संगीत यात्रा से जोड़े रखेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *