रायपुर। राज्य में खरीफ फसलों की 33 लाख 22 हजार 30 हेक्टेयर बुआई हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 69 प्रतिशत है। अब तक खरीफ फसलों के तहत सर्वाधिक 22 लाख 01 हजार 770 हेक्टेयर में धान की बोता बोनी हुई है, जबकि 5 लाख 23 हजार 350 हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। इसके अलावा मोटे अनाज की 2 लाख 40 हजार 480 हेक्टेयर में, दलहन की 1 लाख 61 हजार 420 हेक्टेयर में, तिलहन की 93 हजार 850 हेक्टेयर में तथा सब्जी एवं अन्य फसलों की 01 लाख 01 हजार 160 हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में धान की 27 लाख 25 हजार 120 हेक्टेयर में, मक्का की 01 लाख 77 हजार 350 हेक्टेयर में, कोदो-कुटकी की 50 हजार 50 हेक्टेयर में, रागी की 12 हजार 900 हेक्टेयर में इस प्रकार अनाज की कुल बोनी 29 लाख 65 हजार 600 हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 78 प्रतिशत है। राज्य में दलहन फसलों की कुल बोनी 01 लाख 61 हजार 420 हेक्टेयर में हुई है, जिसमें अरहर 91 हजार 650, मूंग 10 हजार 160 हेक्टेयर में, उड़द 59 हजार 210 हेक्टेयर में तथा कुल्थी की 400 हेक्टेयर में बुआई शामिल हैं। तिलहन फसलों की बोनी 93 हजार 850 हेक्टेयर में हुई है, जिसमें मूंगफली 45 हजार 240 हेक्टेयर में, तिल 11 हजार 960 हेक्टेयर, सोयाबीन 36 हजार 650 हेक्टेयर में हुई बोनी शामिल हैं। साग-सब्जी और अन्य फसलों की बुआई 01 लाख 01 हजार 160 हेक्टेयर में पूरी कर ली गई है।
राज्य में चालू खरीफ सीजन में 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की प्रचलित किस्मों के स्थान पर सुगंधित धान, जिंक धान, जैविक धान, मक्का, कोदो-कुटकी, दलहन और तिहलन की फसलों के साथ-साथ गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के विशेष कार्यक्रम संचालित है। एक लाख 99 हजार 80 हेक्टेयर में प्रचलित धान के बदले अन्य फसलों के खेती के लिए 3 लाख 79 हजार 146 किसानों ने सहमति दी है। अब तक 73 हजार 919 किसानों द्वारा 44 हजार 327 हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना एवं अन्य उद्यानिकी फसलों की बुआई भी पूरी कर ली गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...