Google Analytics Meta Pixel विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों में लगेंगे विशेष शिविर, राशनकार्ड, पेंशन और हेल्थ कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी - Ekhabri.com

विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों में लगेंगे विशेष शिविर, राशनकार्ड, पेंशन और हेल्थ कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

सीएस और सीएमएचओ को ब्रांडेड दवाई प्रिस्क्रिप्शन की जानकारी मिलने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश
कटे-फटे होंठ, तालु और क्लब फुट की समस्या से बच्चों को मिलेगी निजात, आगामी सप्ताह में होगा शिविर
कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न
रायपुर। कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट सभागृह में समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को पंचायत सचिव के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों का सघन सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को आधार, राशनकार्ड, पेंशन और हेल्थ कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैम्प आयोजित करें। जिससे इन सुविधाओं से छूटे हुए लोगों को भी सुविधाएं मिल सके। इस विशेष कैम्प के लिए कलेक्टर ने स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, और पंचायत सचिव को समन्वय करते हुए इस कैम्प के सफलता पूर्वक आयोजन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस बैठक में सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने तत्काल सभी कलेक्टरों और सीएमएचओ को निर्देश जारी करते हुए डॉक्टर द्वारा सिर्फ जेनेरिक दवाईयां ही लिखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में कलेक्टर ने आज बैठक में सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएमओ एवं औषधि नियंत्रक को भी निरीक्षण और कड़े कार्रवाई के निर्देश दिए।
-आगामी सप्ताह में जिला स्तरीय मुस्कान कैम्प का होगा आयोजन
कलेक्टर श्री शर्मा के पूर्व निदेर्शों पर जिले में कटे-फटे होंठ, तालु, क्लबफुट की समस्या से पीड़ित चिन्हांकित बच्चों के लिए मुस्कान कैम्प का आयोजन आगामी सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय के साथ शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्ययोजना तैयार करें।
-बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए राजस्व अधिकारियों को गांवों में पहुंचकर निराकरण के निर्देश
बैठक में जिले के कुछ क्षेत्रों में बंदोबस्त त्रुटि के प्रकरणों की जानकारी संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिये। इसके लिए कलेक्टर ने जिन विकासखंडों में यह प्रकरण प्राप्त हुए हैं, वहां जाकर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में समाधन तुंहर दुआर शिविर में मिले आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। उपसंचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि शिविर में मिले 804 पेंशन आवेदनों के परीक्षण और स्वीकृति के बाद एनएसएपी पोर्टल में भी एंट्री कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि मई माह से पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए सभी जनपद पंचायत सीईओ से गोबर खरीदी की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सहायक पंजीयक को गौठानो से पैक खाद के उठाव कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने जिले के सभी गौठानो के रख-रखाव, चारागाहों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसी तरह बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, नल-जल योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरि मेडिकल में आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *