रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में 3 दिसंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला आयोजित किया जाएगा। मैच के दौरान दर्शकों की सुरक्षित और सुचारू आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा विशेष रूट और पार्किंग प्रबंध किए गए हैं।

दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था में रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाइवे 53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग से स्टेडियम तिराहा पहुंचेंगे। यहां से सांई अस्पताल रोड होते हुए सांई अस्पताल एवं सेंध तालाब पार्किंग में वाहन खड़े कर पैदल स्टेडियम प्रवेश कर सकेंगे।

बिलासपुर मार्ग से आने वाले दर्शक धनेली नाला, रिंग रोड 03, विधानसभा चौक, राजू ढाबा जंक्शन और नेशनल हाइवे 53 से मंदिर हसौद होते हुए नवागांव स्टेडियम टर्निंग पहुंचेंगे। यहां से परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम जाएंगे।
बलौदाबाजार–खरोरा मार्ग से आने वाले दर्शक विधानसभा ओवरब्रिज चौक, रिंग रोड 03 और नेशनल हाइवे 53 से स्टेडियम के पूर्व दिशा पार्किंग क्षेत्रों में पहुंचेंगे।
जगदलपुर–धमतरी मार्ग से अभनपुर, केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय चौक और कोटराभाठा चौक से होते हुए सांई अस्पताल व सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क करने की सुविधा रहेगी।
दुर्ग–भिलाई मार्ग से आने वाले दर्शक टाटीबंध, रिंग रोड 01, पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग से स्टेडियम तक पहुंचेंगे। पार्किंग हेतु सांई अस्पताल व सेंध तालाब पार्किंग चिन्हित की गई है।
महासमुंद–सरायपाली मार्ग से आरंग के जरिए दर्शक सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।
पासधारी दर्शकों के लिए ए, बी, सी, डी, ई, एफ और जी पार्किंग पास के आधार पर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर प्रवेश मार्गों से स्टेडियम पार्किंग ए–जी तक सीधे प्रवेश व्यवस्था रहेगी।
मैच के दौरान नया रायपुर क्षेत्र के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
स्टेडियम में शराब, तंबाकू, ज्वलनशील पदार्थ, बोतलें, खाने के पैकेट, बैग, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, हथियार, कांच के सामान, धातु की वस्तुएं, सिक्के, वाद्ययंत्र आदि प्रतिबंधित रहेंगे। खाद्य पदार्थों में केवल बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री की अनुमति होगी।
इस विशेष व्यवस्था के माध्यम से विभिन्न जिलों से आने वाले दर्शकों का आवागमन सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू रखने के साथ खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...