न्यायधानी से लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के नामांकन रैली में शामिल होने पहुंची AICC की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने नक्सलियों को शहीद बताए जाने वाले बयान पर सफाई देते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- ‘भारतीय जनता पार्टी की फेक न्यूज़ फैक्ट्री मेरे बयान को गलत तरीके से चला रही है. साल 2013 में झीरम घाटी में हमने कांग्रेस के पूरे नेतृत्व को इन्हीं नक्सलियों के हाथ खोया था. क्या ऐसे नक्सलियों के साथ हमारी जरा सी भी सहानुभूति हो सकती है? कांग्रेस ने अपने दो-दो प्रधानमंत्री को हिंसा की बलिवेदी में चढ़ते हुए देखा है. प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी कुत्सित है, वे काट-छांट करमेरे बयान को चला रहे हैं.’ क्या है मामला
बता दें कि मंगलवार को कांकेर में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को ढेर किया. इस मुठभेड़ पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने विवादित बयान दिया. सुप्रिया श्रीनेत से नक्सली मुठभेड़ और भूपेश बघेल के बयान के संदर्भ में सवाल किया गया. जिसपर उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए मुझे लगता है कि इसकी गहन जांच होनी चाहिए और उन सब लोग जो शहीद हुए, हमारे कुछ सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं, उन सबको हमारी संवेदना है. इसमें कोई राजनीति का सवाल ही नहीं है.
बयान के बाद गरमाई सियासत
सुप्रिया श्रीनेत के इस बयान के बाद से सियासत गरमा गई है. सुप्रिया के बयान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का ये निकृष्ट बयान लोकतंत्र पर प्रहार है, सुरक्षा बलों के मनोबल और पराक्रम पर प्रहार है, छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता पर प्रहार है. नक्सलियों को शहीद मानने वाली कांग्रेस ने 5 साल बस्तर में इसी मानसिकता से कार्य किया है. इसके अलावा बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने X पर वीडियो शेयर कल लिखा- छत्तीसगढ़ में हमारे सुरक्षाबलों ने 29 नक्सली, जिनमें 2 तो 25–25 लाख के इनामी थे को मार गिराया. कांग्रेस की प्रवक्ता इन नक्सलियों को शहीद बता रही हैं. इसी को मानसिक और नैतिक दिवालियापन कहते हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...