रायपुर- राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में स्थित ऑडिटोरियम में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी साहित्य सम्मेलन का शुभारंभ संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग श्री विवेक आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित और राजगीत के साथ किया। इस अवसर पर साहित्यकार श्री रामेश्वर वैष्णव ने उपस्थित साहित्यकारों को सम्बोधित कर अपना अनुभव साझा किया। साहित्य सम्मेलन प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य के उन्नयन में युवाओं की भूमिका विषय पर आधारित थी। जिसमें पांच प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभाई। जिसमें डॉ. पी. सी. लाल यादव गंडई-पंडरिया, श्रीमती सरला शर्मा भिलाई-दुर्ग, डॉ. अनिल कुमार भतपहरी रायपुर, श्री चंद्रशेखर चकोर रायपुर और श्री सुदामा गुप्ता सरगुजा के लोक साहित्यकार शामिल हुए। इसी तरह दूसरे सत्र में 7 साहित्यकारों ने भाग लिया। जिसमें डॉ. सुधीर पाठक सरगुजा, सुश्री कुसुम माधुरी टोप्पो जशपुर, श्री रूद्र नारायण पाणिग्रही जगदलपुर, श्री अरुण कुमार निगम दुर्ग, सुश्री शकुंतला तरार रायपुर और डॉ. सुधा वर्मा रायपुर के साहित्यिकार शामिल हुए। छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का दूसरा सत्र छत्तीसगढ़ के आंचलिक साहित्य में युवाओं की भूमिका विषय पर आधारित रही। छत्तीसगढ़ साहित्य सम्मेलन में आए प्रतिभागियों ने कहा कि वर्तमान में समकालीन पृष्ठभूमि को लेकर साहित्य की रचनाएं की जा रही है। सरगुजिया, बस्तरिया और मैदानी क्षेत्र के युवक-युवतियों द्वारा छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ सरगुजिया,हल्बी,गोंड़ी,सादरी भतरी सहित अन्य बोली में भी रचनाएं सृजन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह छत्तीसगढ़ी साहित्य श्रुति साहित्य के रूप में थी जिन्हें आज लिपिबद्ध करके संरक्षित किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप वर्तमान में सोशल मीडिया में आकर छंद-पद्य पर आधारित अपनी रचनाएं एक ही मंच पर साझा कर रहे हैं। जिससे युवा साहित्यकार आपस में एक दूसरे से भलीभांति रूप से परिचित हो रहे हैं। साहित्यकारों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य भाषा आयोग का गठन किया गया। अब इसका विस्तार जिला स्तर पर भी किया जा चुका है। जिसकी परिणाम स्वरूप स्थानीय साहित्यकार भी आपस में अपनी रचनाएं साझा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य सम्मेलन के पहले सत्र में सत्राध्यक्ष डॉ. चितरंजन कर और संचालन डॉ. जितेंद्र शर्मा कर थे। इसी तरह द्वितीय सत्र के सत्राध्यक्ष डॉ. सत्यभामा ऑडिल रायपुर और संचालन श्री राजेश गनोदवाले थे। इस अवसर पर राज्यभाषा आयोग के सचिव श्री अनिल कुमार भतपहरी ने साहित्यकारों को सम्मानित किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...