रायपुर, 26 अप्रैल 2025:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की गहन समीक्षा करते हुए आम नागरिकों को त्वरित और सहज सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
मुख्यमंत्री ने फौती–नामांतरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए समयसीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नामांतरण में देरी पर संबंधित पटवारियों की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाए।
पीड़ित परिवारों को आरबीसी 6-4 के अंतर्गत तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित परिवारों को अनावश्यक भटकना न पड़े।
राजस्व न्यायालयों के संचालन को सप्ताह में न्यूनतम दो दिन अनिवार्य बनाने का आदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो पेशी में ही प्रकरणों का निराकरण किया जाए। साथ ही अनावश्यक तिथि विस्तार से बचने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक के अधिकतम उपयोग के साथ डायवर्सन प्रक्रिया को सरल बनाने का भी आह्वान किया। अविवादित नामांतरण और बंटवारे के प्रकरणों में देरी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने राजस्व, कृषि, खाद्य एवं आईटी विभागों की संयुक्त टीम बनाकर भूमि और फसल से जुड़ी सटीक जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व सचिव अविनाश चंपावत ने विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भूमि अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण, पंजीयन के डिजिटलीकरण और मॉडर्न रिकॉर्ड रूम की स्थिति से अवगत कराया।
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार जमीन की खरीदी-बिक्री सुनिश्चित की जाए और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण कर भू-धारकों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी. दयानंद, राहुल भगत, डॉ. बसवराजू, चिप्स के सीईओ प्रभात मलिक सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...