मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार को पारंपरिक ग्रामीण परिवेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची हैं और इस उत्सव को लेकर उनमें काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस तिहार के दौरान महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के रूप में महिलाओं को तीजा का उपहार दिया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें फुगड़ी, कुर्सी दौड़, और रस्सी खींच जैसे खेल शामिल थे। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीतों और नृत्य ने माहौल को और भी खास बना दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन भी किया। महिलाओं ने इस दौरान अपने बच्चों को अच्छा पोषण देने की शपथ ली।
मुख्यमंत्री निवास में माताओं और बहनों के लिए पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। साथ ही, महिलाओं को मुख्यमंत्री की ओर से तीजा-पोरा तिहार के उपहार के रूप में लाख की चूड़ियां भेंट की गईं, जिन्हें वहां मौजूद कारीगरों ने महिलाओं की नाप के अनुसार तैयार किया।
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...